फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Dhanu Varshik Rashifal 2024 Predictions Sagittarius Yearly Horoscope Dhanu Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega

Dhanu Rashifal 2024: धनु राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल

Sat, 06 Jan 2024 09:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 06 Jan 2024 09:41 AM IST
सार

Sagittarius Yearly Horoscope 2024 Predictions In Hindi: वर्ष का आरंभ तो बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा किंतु इसे बरकरार रखने में दिक्कतें आएगी। पहली तिमाही में रोजगार के उत्तम अवसर आएंगे। नए अनुबंध प्राप्ति के भी योग बनेंगे।

विज्ञापन
Dhanu Varshik Rashifal 2024 Predictions Sagittarius Yearly Horoscope Dhanu Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु राशि- 2024

विज्ञापन

ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे
शुभ अंक- 03
राशि स्वामी- देवगुरु बृहस्पति 
शुभ तारीखें- 03, 12, 21 और 30
शुभ दिन- बृहस्पतिवार रविवार, मंगलवार
शुभ रंग- पीला, श्वेत, केसरिया, गुलाबी
शुभ रत्न- पुखराज, मूंगा
शुभ माह- मार्च, जून, सितंबर, दिसंबर

Dhanu Rashifal 2024: वर्ष का आरंभ तो बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा किंतु इसे बरकरार रखने में दिक्कतें आएगी। पहली तिमाही में रोजगार के उत्तम अवसर आएंगे। नए अनुबंध प्राप्ति के भी योग बनेंगे। आयके साधन भी बढ़ेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विद्यार्थियों के लिए तो यह वर्ष और भी बेहतर रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष हर तरह से कामयाबी नए-नए अवसर प्रदान करेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस और नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो वर्ष निराश नहीं करेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान भी चोरी होने से  बचाएं। खट्टी-मीठी यादों के साथ वर्ष पर्यंत आपकी सफलता का ग्राफ लगभग 80 प्रतिशत तक रहेगा।

जनवरी- आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। कटु भाषा बोलने के से परहेज करें। आँख की बीमारी से बचें।
फरवरी- ग्रह स्थितियों बेहद अनुकूल रहेंगी। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। कार्य-व्यापार में नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।
मार्च- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। रणनीतियां और योजनाओं को गोपनीय रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से भी बचें।
अप्रैल- जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। सफलताओं के बावजूद मानसिक कष्ट रहेगा।
मई- कामयाबी की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय वरदान की तरह है। प्रतियोगिता में शामिल हों, सफलता के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

जून- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। कोर्ट के विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई- कार्य-व्यापार में सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
अगस्त- यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर। कोर्ट-कचहरी के मामलोंमें सफलता के योग बन रहे हैं।
सितंबर- गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में कड़वाहट बढ़ने न दें। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। साझा व्यापार करने से बचें। 
अक्टूबर- सम्पूर्ण माह मिला-जुला फल देगा। कार्य-व्यापार में उन्नति किंतु किसी कारण से रिक्तता महसूस करेंगे। मानसिक तनाव बढ़ने न दें।
नवंबर- विदेश यात्रा के योग तो बनेंगे ही विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
दिसंबर-गुप्त शत्रुओं से बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। धर्म-कर्म में रुचि और बढ़ेगी। असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।

जब आप मुस्करा उठेंगे
अगस्त सितंबर में गोचर ग्रहों का शुभ प्रभाव आपकी सफलताओं में अप्रत्याशित वृद्धि करेगा। आध्यात्मिक उन्नति तो होगी ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा जिसके फलस्वरूप आप मुस्कराने पर विवश हो जाएंगे।

उपाय- वर्षपर्यंत अनेक सुखद अनुभवों के बाद भी कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति रहेगी। अतः राहु कवच का पाठ अथवा उनकी शांति करवाना ही राहु जनित अशुभ प्रभावों में कमी लाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed