Budh Gochar 2022: बुध ग्रह 8 अप्रैल को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ इनका नीच राशिगत योग भी समाप्त हो जाएगा। मेष राशि पर ये 24 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 20 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशि के तथा कन्या राशि में उच्च के माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का कार्य-व्यापार,शिक्षण तथा न्याय के क्षेत्र पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। युवा वर्ग पर इनका सीधा असर देखा जा सकता है। सभी राशियों के लिए इनके गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Budh Gochar 2022: 08 अप्रैल को बुध का मेष राशि में परिवर्तन, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों पर प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
आपकी राशि पर गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सुखद रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभाव वृद्धि भी होगी,लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य कर्ज के धन के लेन-देन से बचें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि विदेश में पढ़ाई करने का विचार कर रहे हों तो उनके लिए अवसर अच्छा है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है।
राशि से एकादश में लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद,आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
कर्क राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध मान-सम्मान वृद्धि तथा जिम्मेवारियां बढ़ाएंगे ही रोजगार की दिशा में किया गया सभी प्रयास भी सार्थक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी कार्यकुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। माता–पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।