फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   big astro prediction about india pakistan match of world cup 2019

फिर जीतेगा इंडिया ! ज्योतिष के नजरिए से जानें पाक के मुकाबले भारत का पलड़ा क्यों है भारी

Sun, 16 Jun 2019 05:28 PM IST
Madhukar Mishra पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, ज्योर्तिविद्
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, ज्योर्तिविद् Published by: Madhukar Mishra Updated Sun, 16 Jun 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
big astro prediction about india pakistan match of world cup 2019
World cup 2019 : India Pakistan cricket match - फोटो : Rohit Jha
भारत-पाक क्रिकेट के महामुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। इस मैच में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि जो भी टीम पहले बैटिंग करेगी वह निश्चित रूप से मैच जीतने में सक्षम होगी क्योंकि मैच के प्रारंभ के समय में सिंह लग्न में एकादश भाव में सूर्य, मंगल व बुध तीन ग्रहों की मजबूत स्थिति लग्न चक्र को मजबूत बना रहे हैं। साथ ही साथ लग्न चक्र के नवांश में लग्न में भी शुक्र व बुध चन्द्र के नक्षत्र में विराजमान है और चंद्रमा अष्टम भाव में शुक्र के ही नक्षत्र में विराजमान है। इस तरह से शुक्र को बल मिल रहा है। चूंकि शुक्र ही नवांश का लग्नाधिपति है, इसलिए नवांश चक्र के अनुसार भी मैच के प्रारंभ में स्थितियां काफी मजबूत हैं, अर्थात् अब जबकि भारत की टीम पहले बैटिंग कर रही है, इसलिए उसकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। 
विज्ञापन


कैसी होगी पाकिस्तान की पारी...?
इस मैच की अंतिम पारी की बात करें, जिसे दूसरा पड़ाव कहते हैं, जो 4 घंटे के बाद प्रारम्भ होता है। अर्थात् दूसरी पारी तकरीबन 14:30 बजे (मैनचेस्टर के समयानुसार) के आसपास प्रारंभ होगा। तदनुसार कन्या लग्न में प्रारंभ होगा। इस कन्या लग्न के चक्र मे मंगल के साथ सूर्य दसवें घर में विराजमान है। चूंकि मंगल और सूर्य काफी मजबूत है और वहीं बैठा लग्नाधिपति बुध काफी कमजोर है और मंगल और बुध बृहस्पति के नक्षत्र में पाए जा रहे हैं और बृहस्पति तृतीय भाव में मंगल बुध के साथ षडाष्टक योग बना रहा है। यह योग लग्न चक्र को कमजोर कर रहा है। यहां भी नवांश चक्र वृषभ लग्न का ही बन रहा है। इस चक्र में भी शुक्र व बुध लग्न में ही चंद्र नक्षत्र का होकर विराजमान तो है, परंतु चंद्रमा स्वयं के नक्षत्र का होकर, चंद्रमा भाग्य स्थान में बैठा है। बड़ी बात यह कि यहां पर लग्न में मंगल ज्यादा बली हो रहा है, ऐसी स्थिति में दूसरी इनिंग का मैच कठिन होगा। यानी अंतिम में जो टीम बैटिंग करेगी उसको ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस खिलाड़ी की किस्मत का चमकेगा सितारा
भारत में सर्वाधिक सफल खिलाड़ी आज महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी का नाम का अंक 3 आ रहा है और आज का मूलांक 7 है 7 और 3 का एक दूसरे से काफी अनुकूल अंक होता है। साथ ही साथ महेंद्र सिंह की नाम से सिंह राशि बनती है और आज वृश्चिक राशि है। सिंह राशि और वृश्चिक राशि दोनों ही स्थिर राशि अतः यह स्थिति एक दूसरे के अनुकूल है साथ ही साथ महेंद्र सिंह का जन्म लग्न कन्या है और कन्या राशि भी इस आधार पर आज का गोचर ग्रह महेंद्र सिंह के लिए काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे कारक ग्रह मिथुन राशि में अनुकूल स्थिति में बन रहे और महेंद्र सिंह जी का आज का दैनिक चक्र सिंह लग्न का ही है। जिस सिंह लग्न में मैच प्रारंभ हो रहा है, इसमें वही सारे ग्रह कारक और मजबूत स्थिति में है, जो मैच के लिए अनुकूल है और आज के दैनिक चक्र का नवांश महेंद्र सिंह के लिए वृश्चिक राशि का बन रहा है, जिसमें सातवें घर में बुध, शुक्र और मंगल की मजबूत स्थिति में है, जो आज का शुभ संकेत प्रदान कर रहे हैं। आज का मैच महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बहुत हद तक निर्भर करेगा। उनकी अच्छी बौद्धिक क्षमता और खेल की कुशल अनुभव का गुण देखने को मिलेगा।

बालिंग में दिखेगा बुमराह का बल 
बुमराह के नाम का अंक 4 है और आज का अंक साथ है 7 और 4 में अनुकूल संबंध है, इसलिए बुमराह के लिए भी आज का दिन अच्छा कहा जाएगा। अलबत्ता बुमराह की राशि मकर है और उसके अनुसार चूंकि आज वृश्चिक राशि है, तो थोड़ा सा उन्हें सजगतापूर्वक गेंदबाजी करनी होगी। फिर भी आज का दिन बुमराह के लिए अच्छा कहा जाएगा और अच्छी बॉलिंग करने में सफल होंगे।


इस पाकिस्तानी खिलाड़ी से रहना होगा सावधान
पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर ज़मान का अंक नाम के अनुसार 4 है और आज का अंक 7 है इस आधार पर यह दोनों ही अंक एक दूसरे के अनुकूल है। इस अनुसार फखर  का जन्म तारीख के अनुसार 1 अंक बनता है और आज का अंक 7 है, इस आधार पर भी फखर के लिए आज का दिन अच्छा कहा जाएगा। यानी फखर आज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि उनकी राशि धनु है और आज की राशि वृश्चिक है, इस कारण वृश्चिक राशि उनके लिए थोड़ा हानिकारक हो सकता है, इसलिए उनको धैर्यपूर्वक बैटिंग करनी होगी। हालांकि वह कोई बहुत बड़ा स्कोर आज नहीं खड़ा कर पाएंगे, लेकिन यदि वह धैर्यपूर्वक खेलते हैं तो उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed