फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   astrology shani sade sati and shani ki dhaiya 2020 shani transit in capricorn in january 2020

2020 में शनि इस राशि में आकर बैठेंगे, जानें किस पर साढ़ेसाती और ढैय्या

Sun, 08 Dec 2019 10:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Dec 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
astrology shani sade sati and shani ki dhaiya 2020 shani transit in capricorn in january 2020
शनि 2020 - फोटो : Shani 2020

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगभग प्रत्येक ढाई साल बाद शनि एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाते हैं। शनि के एक राशि परिवर्तन से सभी जातको के जीवन में इसका गहरा असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिसकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में होता है उसको आर्थिक परेशानियां और अलग-अलह तरह की विपदा हमेशा घेरे रहती हैं। कुंडली में शनि के शुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह के खुशियां एक साथ आती हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनि पूरे 12 राशियों के एक चक्र को पूरा करने के लिए 30 सालों तक समय लेता है। शनि इस समय धनु राशि में विचरण कर रहा है। नए साल 2020 की 24 जनवरी की तारीख को शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि 24 जनवरी को धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। शनि के मकर राशि में प्रवेश से कई राशियों पर इसका प्रभाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 साल 2020 में किस पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

  •  साल 2020 में शनि के मकर राशि में परिवर्तन होने से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव राशि के अनुसार अलग-अलग रहेगा। 
  •  24 जनवरी 2020 में शनि के मकर राशि में जाने पर मिथुन और तुला राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या के प्रभाव में आ जाएंगे। 
  • वहीं शनि के मकर राशि में जाने पर वृषभ और कन्या राशि के जातकों शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे।
  •  शनि के मकर राशि में जाने से कुंभ राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।
  •  वृश्चिक राशि के लोग साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे।


साल 2019 में किन पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

  • इस समय शनि धनु राशि में है। इस कारण वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। जबकि वृष और कन्या राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है।


 शनि दोष को कम करने के उपाय

  • शनि देव को प्रसंन्न करने के लिए शनिवार के दिन उन्हें तेल चढ़ाना चाहिए और पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए।
  • शनिवार को काले तिल का दान, शमी के पेड़ की पूजा और चमड़े के जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed