फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   astro tips know panch mahapurush rajyog in kundali and effects on all zodiac sign

ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोग का खास महत्व, कुंडली में ये योग बनने पर व्यक्ति बनता है महान हस्ती

Sat, 25 Apr 2026 02:28 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 25 Apr 2026 02:28 PM IST
सार

panch mahapurush rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में पंचमहापुरुष राजयोग को बहुत ही शुभ और अतिविशेष राजयोग का दर्जा प्राप्त है। 

विज्ञापन
astro tips know panch mahapurush rajyog in kundali and effects on all zodiac sign
पंच महापुरुष राजयोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और राशियों के आपसी संबंध से व्यक्तियों की जन्मकुंडली में कई तरह तरह के विशेष राजयोग बनता है। जन्मकुंडली में बनने वाला राजयोग व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा को निर्धारित करने में बहुत ज्यादा भूमिका होती है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में विशेष तरह के राजयोग बनता है वह व्यक्ति समाज में बहुत ऊंचे पद और मुकाम को हासिल करने में कामयाब होता है। अतिविशेष रायजोग की श्रेणी में पंचमहापुरुष योग को खास महत्व होता है। ये पंचमहापुरुष राजयोग बहुत ही कम लोगों की कुंडली में बनता है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में ये पंचमहापुरुष राजयोग बनता है वह किसी बड़े पद पर जरूर ही आसीन होता है। ऐसे लोग मंत्री पद, न्यायमूर्ति, सफल कारोबारी, प्रशासनिक अधिकारी, नामचीन खिलाड़ी और बड़ा कलाकार बनता है। आइए जानते हैं क्या पंचमहापुरुष राजयोग और कैसे बनता है यह राजयोग। 
विज्ञापन


ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोग 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि में कोई एक या फिर एक से ज्यादा ग्रह अपनी उच्च राशि, स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि में बली होकर कुंडली के केंद्र में बैठ तो पंचमहापुरुष योग कहते हैं। जिन लोगों की जन्मकुंडली में पंचमहापुरुष योग बनता है वह बहुत ही ख्याति प्राप्ति व्यक्तियों की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन


जब किसी जातक की जन्मकुंडली में मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि के संयोग से राजयोग बनता है उसे पंचमहापुरुष राजयोग कहते हैं। मंगल ग्रह से  रूचक नाम का पंचमहापुरुष योग, बुध ग्रह के संयोग से भद्र पंचमहापुरुष योग, देवगुरु बृहस्पति के योग से हंस पंचमहापुरुष योग, शुक्रदेव के द्वारा मालव्य पंचमहापुरुष योग और शनि ग्रह के द्वारा शश पंचमहापुरुष योग का निर्माण होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Khappar Yog 2026: 1 मई से खप्पर योग, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक से ज्यादा अगर पंचमहापुरुष राजयोग किसी जातक की जनमकुंडली में बने तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली, कर्मठ और मेहनती स्वभाव होता है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

Mangal Uday 2026: 02 मई को मंगल होंगे उदय, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी कुंडली में दो प्रकार के पंचमहापुरुष योग बने तो व्यक्ति राजा के समान इस पृथ्वी पर सुख-सुविधाओं का आनंद उठाने में कामयाब होता है। 

- जब किसी जातक की जन्मकुंडली में दो या दो से ज्यादा राजयोग बने तो व्यक्ति जीवन में सर्वोच्च पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed