{"_id":"6a438d8414f970ea3609831c","slug":"aries-monthly-horoscope-july-2026-mesh-masik-rashifal-july-monthly-rashifal-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mesh Rashifal July 2026: कैसा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mesh Rashifal July 2026: कैसा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Wed, 01 Jul 2026 06:00 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:00 AM IST
सार
Mesh Monthly Rashifal July 2026: जुलाई महीने की शुरुआत मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
Rashifal June 2026 Aries
- फोटो : AI
विस्तार
Aries Monthly Horoscope: July 2026: मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशि (जुलाई मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
जुलाई महीने की शुरुआत मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। इस दौरान करियर और व्यापार में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होगा, अन्यथा धन हानि और मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। महीने के मध्य तक टीमवर्क के साथ काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं महीने के उत्तरार्ध में करियर और व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। महीने के अंत में अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
परिवार और रिलेशनशिप
इस महीने आपको लोगों के प्रति नकारात्मक सोच से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो परिवार के लोग आपके रिश्ते को लेकर असहमति जता सकते हैं। ऐसे में भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी और धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए विनम्र व्यवहार और मधुर वाणी अपनाएं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है, खासकर जब चीजें आपके अनुसार न हों। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए उन्हें अधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता होगी। खुद को संयमित रखना और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
उपाय
प्रतिदिन रसोई में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और नियमित रूप से पूजा के समय गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Ashadha Masa Prediction: सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आषाढ़ मास, धन और कारोबार में होगा लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।