फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   according to astrology kundali analysis of bollywood actress priyanka chopra and nick jonas

क्या कहती है बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुंडली, कैसा रहेगा वैवाहिक रिश्ता

Mon, 20 Aug 2018 01:29 PM IST
रेखा कल्पदेव, ज्योतिष आचार्या
रेखा कल्पदेव, ज्योतिष आचार्या Updated Mon, 20 Aug 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
according to astrology kundali analysis of bollywood actress priyanka chopra and nick jonas
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हो चुकी है। हर किसी की जुबां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरें हैं। दोनों के रिश्तों की शुरुआत अभी कुछ अधिक समय नहीं हुआ है। ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं की इन दोनों स्टार की क्या कहती है कुंडली। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा इनका वैवाहिक रिश्ता....  
विज्ञापन

 
प्रियंका चोपड़ा की कुंडली 

मेष लग्न, वृषभ राशि में जन्म लेने वाली प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी सफर मिस वर्ल्ड का अवार्ड जीतने के बाद शुरु हुआ। प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्म अभिनेत्री और गायिका हैं वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वालीअभिनेत्रियों में से भी एक है। प्रियंका भारत के साथ-साथ विदेश में भी चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक हैं उन्होंने अपने करियर में कई सारी फिल्में की हैं जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी पुरस्कृत किया जा चुका हैा
विज्ञापन


2018 में प्रियंका विवाह कर एक नया जीवन शुरू कर सकती हैं। इनकी जन्मपत्री के द्वितीय भाव में चंद्रमा, तृतीय में शुक्र, राहु और बुध, चतुर्थ में सूर्य, छठें में शनि तथा मंगल और पंचम भाव में गुरु बैठा हुआ है। गुरु का वर्तमान तुला में गोचर लग्न से सप्तम है जो कि विवाह के समय को ही बताता है। सप्तम भाव विवाह और जीवन साथी का होता है। शुक्र भी विवाह का कारक ग्रह है जो कि कुंडली में बहुत ही मजबूत स्थिति में कोई फिल्म से ही जुड़े महान कलाकार को ही जीवन साथी बनवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे शुक्र व्यवसाय भी देताहै। गुरू सप्तम भाव में बैठकर लग्न को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। गुरु की दृष्टि में अमृत होता है। गुरु की नवम दृष्टि शुक्र के साथ तृतीय भाव में बहुत ही सुंदर, स्मार्ट और खूबसूरत जीवन साथी देता है। प्रियंका चोपड़ा के सप्तम भाव में भाग्येश गुरु स्थिति है। सप्तमेश शुक्र राहू / केतु अक्ष हैं। परन्तु तृतीयेश बुध के साथ है। सप्तमेश यदि (बुध के घर) मिथुन अथवा कन्या राशि में बैठा हो तो कन्या के परिवार वाले पढ़े-लिखे एवं ईश्वर के भक्त होते हैं। सप्तमेश भले ही किसी भी राशि में बैठा हो और वह राहू से संयुक्त हो तो ससुराल वाले गैर धर्म, गैर परम्परावादी और आयु अंतर असामान्य होता है।

कुछ इसी तरह के योग प्रियंका की कुंडली में बन रहे हैं। भाग्यशुक्र की पूर्ण दृष्टि नवम भाव यानी भाग्य भाव में जा रही है तात्पर्य यह है कि विवाह के बाद इनका और इनके जीवन साथी दोनों का प्रबल भाग्योदय होगा। सौभाग्य देखिए कि इनकी राशि भी वृष है जिसका स्वामी स्वयं शुक्र है। इनकी कुंडली का शानदार शुक्र खूबसूरत पति देगा। इनका दामपत्य जीवन बहुत ही सुखी रहेगा। गोचर के अनुसार जुलाई के बाद से ही समय विवाह के अनुकूल है लेकिन नवंबर 2018 से जुलाई 2019 तक विवाह हो जाना चाहिए।

निक जोनस की कुंडली 
निक जोनस की कुंडली सिंह लग्न और मेष राशि की हैं। सप्तम भाव पर लग्नेश सूर्य और केतु की दृष्टि हैं। सप्तमेश शनि छ्ठे भाव में स्वराशिस्थ था। कारक गुरु दूसरे भाव में उच्चस्थ बुध और नीचस्थ शुक्र के साथ हैं। कारक गुरु पर मंगल की दृष्टि होने के कारण वैवाहिक सुख में कमी बनी हुई है। यहां कुंड्ली में विवाह भाव, भावेश और कारक तीनों पीड़ित है। अत: इनका वैवाहिक जीवन भविष्य में सुखद न रहने के आसार बन रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुंडली का गुण मिलान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुंडलियों के लग्नेश क्रमश: मेष का मंगल और सिंह का सूर्य है। आपस में रिश्तों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए यह योग बहुत शुभ योग है। अब बात करते हैं इनकी जन्म राशि की- निक जोनस की जन्म राशि मेष राशि और प्रियंका की जन्मराशि वृष है। मेष राशि का स्वामित्व मंगल को प्राप्त है और वृष राशि का स्वामित्व शुक्र का है। मंगल और शुक्र दोनों आपस में शत्रुता भाव रखते हैं।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लग्न राशि व्यक्ति के बाहरी स्वरुप और चंद्र राशि आंतरिक स्वरुप की व्याख्या करती हैं। इसमें एक बार शुभता और दूसरी बार अशुभता आ रही हैं। अत: आपसी समझ का प्रतिशत 50% रहेगा। दोनों की कुंडलियों के गुण मिलान में 23.50 अंक प्राप्त हो रहे हैं। कुंड्ली मिलान की दृष्टि से इतने गुण मिलना बहुत ही उत्तम श्रेणी में माना जाता है।

सार- दोनों कुंड्लियां शीघ्र ही विवाह का संकेत दे रही हैं परन्तु विवाह के अधिक लम्बा चलने की संभावनाएं बहुत ही कम बन रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed