Aaj Ka Vrishabha Rashifal: वृषभ राशि के लोग काम में जल्दबाजी करने से बचें, पढ़ें आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का प्रेशर थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप निर्णय सोच समझकर ही लें।
विस्तार
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का प्रेशर थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप निर्णय सोच समझकर ही लें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो बेवजह के वाद विवाद खड़े हो सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
उपाय
- शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
- रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।
- घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।