फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 28 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 28 July: इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 28 Jul 2025 06:39 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Jul 2025 06:39 AM IST
सार

28 July Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 जुलाई 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 28 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 28 जुलाई 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: आज सोमवार 28 जुलाई 2025 का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में है फिर इसके कन्या राशि में होगा। आज के दिन गजलक्ष्मी नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा आज के दिन धन योग भी बना हुआ जिसके चलते कई राशियों को अच्छा खासा लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 जुलाई का दिन,आज का राशिफल। 

विज्ञापन


आज का राशिफल की गणना करते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 
विज्ञापन

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को संयम से निपटाने की पूरी कोशिश करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जिस कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर भागदौड़ लगी रहेगी। आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आपके मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी।

Venus Transit Gemini 2025: 26 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे और आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। कामकाज को लेकर आप कोई नई प्लानिंग करेंगे। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

Mars Transit: 18 महीने बाद मंगल करेंगे बुध के घर में प्रवेश, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा 

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपको अपनी माताजी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसे बिल्कुल ना दें। जिससे आपके आपसी रिश्ते में गड़बड़ी हो सकती है। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ रहा है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको अपने किसी कानूनी मामले को लेकर अधिकारियों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। यदि आपको किसी काम को लेकर कुछ टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई नया वाहन खरीदने का सपना था, तो वह भी पूरा होगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाओं को भी दूर करना होगा।

Kendra Trikona Rajyog: 30 साल बाद सावन में बन रहा केंद्र-त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से नुकसान होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई चुगली लगा सकता है। आप अपने माता-पिता को किसी यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं खड़ी होगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अपने चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है, नहीं तो आने वाले समय में बढ़ सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। 

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। सामाजिक और राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को जन समर्थन में इजाफा होगा। आप बेफिजूल के खर्चों को करके अपनी सेविंग को कम करेंगे। आपको अपने पिताजी से भी डांट खानी पड़ सकती है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें। आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ आपको धैर्य और संयम से बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको इसके बाद खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने किसी परिजन को घर मेल-मिलाप कराने जा सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी बेवजह की टेंशन बढ़ेंगी।



धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ योजना बनाने की पूरे कोशिश करेंगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने घर पर कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल कुछ समय रुक जाएं। आपकी अपने भाई-बहनों से खटपट हो सकती हैं। आपको किसी वाद-विवाद को ध्यान रहकर सुलझाने की आवश्यकता है। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। माताजी आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। आप अत्यधिक तले भूने भोजन से परहेज रखें। परिवार में किसी सदस्य को कहीं बाहर नौकरी मिलने में जाना होगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ मौसमी बीमारियां उभर सकती हैं। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: हरा

 आज का दिन आपके लिए कठिनाईयों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपने किसी लोन के लिए कोई अप्लाई किया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। परिवारिक रिश्तों में टेंशन रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको संतान के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed