फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 7 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen

Aaj Ka Rashifal 7 June: मेष, मिथुन और मकर के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 07 Jun 2025 06:25 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 07 Jun 2025 06:25 AM IST
सार

7 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 जून 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 7 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen
7 June Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 7 जून 2025, शनिवार को द्विपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह विशेष योग कर्क, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशियों के लिए खास तौर पर शुभ और लाभ देने वाला रहेगा। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

वृषभ राशि
आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि आपको नौकरी मे कोई समस्या चल रही थी, तो आप किसी दूसरे के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। पिताजी की सेहत के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
शुभ रंग- लाल

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी समस्याओं को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आप अपने घर के साथ-साथ बाहर के कामों में भी तालमेल बनाकर चलें। परिवार का सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागरूक हो सकती है। जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच सकते है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति आप आसानी से कर पाएंगे।
शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने कामों को समय से पूरा न करके अधिकारियों से डांट खा सकते हैं। यदि किसी अजनबी  पर भरोसा किया था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
शुभ रंग- बैंगनी

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
शुभ रंग- हरा


वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। यदि आपसे परिवार का कोई सदस्य नाराज चल रहा था, तो वह नाराजगी भी दूर हो सकती है। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
शुभ रंग- लाल

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप किसी नए मकान की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी संतान आपसे कोई ऐसी बात बोल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ रंग- पीला

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने खान-पान पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की तुलना में कुछ बेहतर रहने वाला है। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम का काम करते हैं, उनको आज अच्छा फायदा मिल सकता है। आप यदि किसी टेंशन को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें आपको किसी पैतृक प्रॉपर्टी की भी प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग- बैंगनी
Shadashtak Yog 2025: 7 जून को मंगल शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि के जातक रहें सतर्क
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कामों में अच्छा खासा खर्च करेंगे और किसी गरीब की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे, लेकिन आपको थोड़ा खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस में भी थोड़ा सोच समझ कर बढ़ें। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के यदि विवाह के बात चल रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed