फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry know about bhagya rekha surya rekha which brings success to your life palm reading in hindi

Palmistry: हाथ की ये रेखाएं बताती हैं करियर में कब मिलेगी सफलता ? जानें क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

Tue, 16 Jul 2024 01:00 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 16 Jul 2024 01:00 PM IST
सार

Hastrekha Vigyan: अक्सर लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वह अपने करियर में आगे कितनी सफलता पाने वाले हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भाग्य रेखा देखकर हम अपने करियर के बारे अनुमान लगा सकते हैं। आज के इस लेख में हम करियर से संबंधित रेखाओं के बारे में जानेंगे। 

विज्ञापन
palmistry know about bhagya rekha surya rekha which brings success to your life palm reading in hindi
Palmistry - फोटो : istock

विस्तार

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान, जिसे ज्योतिष शास्त्र का भी एक हिस्सा माना जाता है, हाथों की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन, चरित्र और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करने का एक प्राचीन तरीका है। वेदों में ज्योतिष को नेत्र का दर्जा दिया गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि भविष्य में जो भी होने वाला है, वो आप ज्योतिष के माध्यम से देख सकते हैं। हमारे हथेली पर मौजूद विभिन्न रेखाएं व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, धन, प्रेम, करियर और जीवन के अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी दे सकती हैं। भाग्य रेखा भी उनमें से एक है। अक्सर लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वह अपने करियर में आगे कितनी सफलता पाने वाले हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भाग्य रेखा देखकर हम अपने करियर के बारे अनुमान लगा सकते हैं। आज के इस लेख में हम करियर से संबंधित रेखाओं के बारे में जानेंगे। 

विज्ञापन


हथेली में कहां होता है भाग्य रेखा?
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हथेली के भाग्य रेखा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह रेखा आपके करियर का अनुमान लगाने में अहम भूमिका निभाती है। अब सवाल ये है कि ये भाग्य रेखा होता कहां है? बता दें कि हम सब के हथेली के बीच में एक लंबवत रेखा चलती है जिसे हम भाग्य रेखा कहते हैं। 

विज्ञापन

palmistry know about bhagya rekha surya rekha which brings success to your life palm reading in hindi
हस्तरेखा विज्ञान - फोटो : Amar Ujala
कैसी होनी चाहिए भाग्य रेखा?
  • अगर भाग्य रेखा स्पष्ट और गहरी है, तो यह व्यक्ति के सफल करियर का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन से करियर में ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
  • भाग्य रेखा यदि सीधी है, तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति अपने करियर में एक निश्चित दिशा में आगे बढ़ेगा। ऐसे व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं।
  • अगर भाग्य रेखा घुमावदार है, तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति का करियर उतार-चढ़ाव वाला होगा। ऐसे व्यक्तियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है।
  • हथेली में दो भाग्य रेखाएं हैं, तो यह अत्यधिक सफलता का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति बहुत करियर के दृष्टि से बहुत भाग्यशाली होते हैं और अपने जीवन में कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
  • भाग्य रेखा का अन्य रेखाओं, जैसे कि हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा, के साथ संबंध भी करियर में सफलता का संकेत दे सकता है।

palmistry know about bhagya rekha surya rekha which brings success to your life palm reading in hindi
हाथ की रेखा - फोटो : Amar Ujala

करियर के लिए जरुरी होता है सूर्य रेखा
आमतौर पर लोगों के हथेली पर एक ही सूर्य रेखा होती है। दिलचस्प बात ये है कि अगर हाथ में एक ही सूर्य रेखा हो और अगर वो हृदय रेखा को काटते हुए मस्तिष्क रेखा तक जा रही हो, ऐसे व्यक्ति को आरामदायक नौकरी मिलने की संभावना अधिक रहती है। हथेली पर दो सूर्य रेखाओं का होना बहुत शुभ माना गया है, यह अकूत दौलत और समृद्धि का संकेत है। बता दें कि सूर्य रेखा रेखा को कनक रेखा या अंगुष्ठिका रेखा भी कहा जाता है।

इन्हें करियर में परेशानी हो सकती है
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिनके हथेली में सूर्य रेखा छोटी होती है और हृदय रेखा से पहले ही समाप्त हो जाती है, ऐसे लोगों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को नौकरी के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अगर हथेली पर सूर्य रेखा हो लेकिन यह रेखा 2-3 रेखाओं से कट रहा हो तो ऐसे लोगों का भी करियर संघर्ष से भरा होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed