अपनी जन्मतिथि से जानिए 2015 का भविष्यफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार जिनकी जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 तारीख है वह मूलांक एक वाले व्यक्ति होते हैं। इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य है।
जिन व्यक्तियों का जन्म इस तिथि में हुआ है उनके लिए साल 2015 बाधाओं के बाद सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
आपके अंदर आवेश और उत्तेजना बढ़ेगी, ऐसे में उचित होगा कि संयम और विवेक से काम लें। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है वैसे स्थिति कुल मिलाकर सामान्य रहेगी।
रचनात्मक एवं कला क्षेत्र से जुड़े लोंगों के लिए यह वर्ष उन्नतिदायक रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
मूलांक 2 वालों के लिए 2015
जिन लोगों का जन्मदिन 2, 11, 20 या 29 तारीख को है उनके लिए साल 2015 कई मामलों में सुखद रहेगा। अंकज्योतिष की गणना के अनुसार इस वर्ष अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखेंगे तो उन्नति के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
नौकरी एवं व्यवसाय में बदलाव करने की जो लोग सोच रहे हैं उनके लिए साल अनुकूल रहेगा। परिवर्तन का फायदा मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसानदेय हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
छात्रों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहना होगा। विरोधियों से सावधान रहना आपके हित में रहेगा। विदेश यात्रा में अड़चनें आएंगी लेकिन छोटी दूरी की यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मूलांक 3 के लिए 2015 बहुत खास है
जिन लोगों का जन्मदिन 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक तीन होता है। ऐसे लोगों के लिए अंकज्योतिष की गणना कहती है कि साल 2015 इनके लिए काफी सुखद और उन्नतिदायक रहेगा।
इस वर्ष नई नौकरी एवं पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक संपर्क का लाभ मिल सकेगा। व्यवसायियों को नया कारोबार शुरु करने का अवसर मिलेगा।
धन लाभ के अवसर समय-समय पर मिलते रहेंगे। विदेश यात्रा के लिए प्रयास करने वालों को कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठजनों से लाभ मिलेगा। सगे-संबंधियों से मधुर संबंध बने रहेंगे। लेकिन अप्रैल, मई और नवंबर, दिसंबर का महीना कुछ प्रतिकूल महसूस होगा।
मूलांक 4 के लिए 2015
जिन लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22 या 31 तारीख है उनका मूलांक 4 है। इस मूलांक के व्यक्ति साल 2015 में लाभ और उन्नति हासिल करेंगे लेकिन इसके लिए इन्हें काफी परिश्रम और संघर्ष भी करना होगा।
इस वर्ष जीवन में कुछ नया बदलाव भी होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उनका जीवनसाथी मिल सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें इस साल कामयाबी मिलेगी।
घर में भौतिक सुख-सुविधा की चीजों में वृद्घि होगी। सलाह है कि इस वर्ष यात्रा के दौरान सजग और सतर्क रहें। मार्च, अप्रैल, अगस्त और सितंबर का महीना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
मूलांक 5 के लिए कैसा है 2015
जिन लोगों का जन्मदिन 5, 14 या 23 तारीख को है उनका मूलांक 5 है। इस वर्ष जीवन में कुछ नया बदलाव आ सकता है। यह बदलाव नौकरी अथवा स्थान परिवर्तन से संबंधित हो सकता है।
आपकी वाणी में कठोरता रहेगी जिससे सगे-संबंधियों एवं मित्रों को कष्ट हो सकता है। कानूनी मामलों में किसी प्रकार का जोखिम नहीं लें।
बुद्घि, विवेक और संयम से काम लेंगे तो अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ मिलेगा। छोटी अवधि के निवेश की बजाय लंबे समय के लिए किया गया निवेश अधिक लाभप्रद होगा।
साल की अंतिम तिमाही में सेहत के प्रति अधिक सजग रहें।
मूलांक 6 जानिए कैसा है साल 2015 आपके लिए
जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 है। इस मूलांक के व्यक्तियों को 2015 में महिलाओं से लाभ और सहयोग मिलेगा। सलाह है कि महिला मित्रों, संबंधियों और सहकर्मियों से मेल-जोल एवं मधुर संबंध बनाए रखें।
खर्च में वृद्घि होगी। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छात्रों के लिए वर्ष सफलतादायक होगा। घर में सुख-सुविधा के सामानों में वृद्घि होगी।
विवाह योग्य व्यक्ति इस वर्ष परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपके लिए हित में रहेगा।
मूलांक 7 के लिए 2015 का हाल
जिनका जन्मदिन किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को है उनका मूलांक 7 है। अंकज्योतिष की गणना बताती है कि इस वर्ष आपको जीवन के कई क्षेत्रों उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
आर्थिक लाभ के लिए काफी प्रयास करना होगा। जो लोग वाहन या घर खरीदना चाह रहे हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी लेकिन इन मामलों भी बाधाओं का सामना करना होगा।
छात्रों को अपनी पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना होगा। इस साल सेहत का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानी महसूस कर सकते हैं।
मूलांक 8 के लिए साल 2015 है लाभकारी
जिनका जन्मदिन 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 है। इस वर्ष इस मूलांक के व्यक्तियों को अपनी मेहनत और लगनशीलता का लाभ मिलेगा।
बीते साल जो काम अधूरे रह गए थे वह इस वर्ष पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामलों में यह वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ मिलेगा।
इस अंक के व्यक्ति घर, वाहन और जमीन के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में मंगलमय कार्य होंगे। नए रिश्तों की शुरुआत होगी। साल पहली तिमाही और अगस्त का महीना विशेष फलदायक है।
मूलांक 9 के लिए नए साल में क्या है खास
अंकशास्त्र में मूलांक 9 को अंतिम अंक माना गया है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होता है।
अंकज्योतिष की गणना बताती है कि यह वर्ष आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी व्यक्ति के कारण आपके जीवन में नया बदलाव आएगा।
नौकरी एवं व्यवसाय में प्रगति के लिए काफी प्रयासरत रहेंगे। लेकिन इस वर्ष आर्थिक एवं व्यवसायिक मामलों में परेशानियों का सामना करना होगा।
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। महिला मित्रों से मधुर संबंध बने रहेंगे, इनसे लाभ मिलेगा।