फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   name first letter reveal personality

नाम का पहला लेटर A है तो जानें खूबियां

Sat, 05 Mar 2016 06:25 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 05 Mar 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
name first letter reveal personality
ए लेटर के व्‍यक्‍त‌ि - फोटो : rakesh jha

वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का नामकरण शुभ मुहूर्त हो और जिस नक्षत्र में व्यक्ति का जन्म हुआ उस नक्षत्र से प्रभावित अक्षर से व्यक्ति का नाम रखा जाए तो व्यक्ति जीवन में सदैव उन्नति करता है। व्यक्ति मशहूर होता है और यश की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष की तरह अंक ज्योतिष में भी व्यक्ति के नाम के अक्षर का महत्व बताया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर भी व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और गुणों का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


अंक ज्योतिष के अनुसार A लेटर का अंक 1 होता है और इसकी दिशा पूर्व होती है तथा राशि सिंह होती है। जिन व्यक्तियों का नाम अंग्रेजी के 'ए' लेटर अथवा हिन्दी के 'अ' अक्षर से होता है ऐसे लोग अपनी मेहनत और लगन से जीवन में सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं। हलांकि इन्हें सफलता धीरे-धीरे मिलती है, इसलिए कई बार हतोत्साहित भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अक्षर से नाम वाले व्यक्ति ऊर्जावान और दृढ़ इच्छा शक्ति वाले होते हैं। आमतौर पर यह किसी चीज में जल्दी पहल नहीं करते हैं लेकिन अगर किसी लक्ष्य को पाने की ठान लें तो उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। जिन व्यक्तियों का नाम ए लेटर से शुरू होता है वह परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढ़ाल लेते हैं और मौके की नज़ाकत को समझते हुए फैसला लेते हैं।


इनके स्वभाव में जिद और हठ भी शामिल होता है लेकिन अपने से जुड़े लोगों का ध्यान जरूर रखते हैं। रिश्तों के प्रति यह काफी संजीदा होते हैं। इसलिए इनका दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर सुखद होता है। ऐसे लोगों की एक विशेषता यह भी होती है कि दिल की बजाय दिमाग से अधिक काम लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed