फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   moolank nine personality and their speciality

पढ़ाई में होशियार होते हैं मूलांक 9 वाले

Thu, 25 Oct 2012 01:43 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 01:43 PM IST
विज्ञापन
moolank nine personality and their speciality
मूलांक 9 वाले व्यक्ति उर्जावान एवं नटखट होते हैं। हंसी-मजाक एवं मनोरंजन इन्हें काफी पसंद होता है। अपने खुशमिजाज स्वभाव के कारण दोस्तों में यह काफी लोकप्रिय होते हैं। दूसरों को खुशी देते हैं लेकिन अपना दुःख दर्द किसी से नहीं बांटते। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही निकालने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


बुद्घि से करते हैं तरक्की
यह बहुत ही बुद्घिमान एवं पढ़ाई में होशियार होते हैं। अपनी बुद्घि से यह काफी तरक्की करते हैं, भाग्य भी इनका हमेशा साथ देता है। इन्हें विरासत में धन सम्पत्ति मिलती है और खुद भी अच्छा कमाते हैं। यह लीक पर चलने की बजाय खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढ़ाल लेने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन


गृहस्थी में आपसी प्रेम
मूलांक 9 वाले व्यक्ति में रोग प्रतिरोधी क्षमता की कमी होती है। यही कारण है कि, मौसम में परिवर्तन से छोटी-मोटी परेशानियों का इन्हें सामना करना पड़ता है। विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति यह आकर्षित रहते हैं। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण सम्बन्ध रहता है। 28 वॉ वर्ष इनके लिए सबसे शुभ होता है। इस वर्ष इनका भाग्योदय होता है तथा धन सम्पत्ति का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलांक 9 वालों की दोस्ती
मूलांक 9 एवं 6 वाले व्यक्ति के साथ इनकी दोस्ती सफल रहती है। मूलांक 4 वाले व्यक्ति से इन्हें सावधान रहना चाहिए। इस अंक वाले व्यक्ति से इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदलते देर नहीं लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed