फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   hardworking people generally are radix number 8

परिश्रमी होते हैं मूलांक 8 वाले व्यक्ति

Mon, 13 Aug 2012 04:51 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2012 04:51 PM IST
विज्ञापन
hardworking people generally are radix number 8
आपका मूलांक 8 है। इस मूलांक वाले व्यक्ति भावुक एवं नेक दिल के इंसान होते
विज्ञापन
हैं। लोगों की मदद करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। इनके अंदर व्यवहारिकता भी खूब होती है। अनजाने में भी यह किसी के मन को तकलीफ देना नहीं चाहते हैं। इन्हें अपनी सादगी एवं सीधेपन के कारण कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।

देर से मिलती है कामयाबी
8 मूलांक वाले व्यक्ति काफी मेहनती होते हैं। किसी भी चीज को पाने के लिए इन्हें अधिक प्रयास करना होता है। यह जीवन में आने वाली हर मुश्किल का सामना हिम्मत से करते हैं। मेहनत एवं निरन्तर प्रयास की बदौलत देर से ही सही सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में कामयाब होते हैं।

जिम्मेदारियों को निभाते हैं आप
जीवनसाथी के प्रति इनका व्यवहार स्नेहपूर्ण होता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं जिससे इनकी गृहस्थी आमतौर पर सुखमय होती है। 36 एवं 42वां वर्ष इनके लिए सबसे उत्तम होता है। इस वर्ष इन्हें मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ती है लेकिन सफलता पूरी मिलती है।

मूलांक 5,6 एवं 8 वाले व्यक्ति के साथ इनकी दोस्ती अच्छी निभती है। 1, 2 एवं 9मूलांक वाले व्यक्ति के साथ सम सम्बन्ध होता है। 3 मूलांक वाले व्यक्ति से इनकी शत्रुता रहती है, इनसे सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed