इस तरह नाम बदलिए और बन जाइए धनवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका नाम आपको धनवान बना सकता है कभी आपने सोचा है। अगर नहीं सोचा है तो सोचना शुरु कर दीजिए, क्योंकि अगर आपका नाम आपके भाग्य से मिल जाता है तो धनवान बनने का रास्ता खुद ब खुद आपके मिल जाएगा।
लेकिन, नाम और भाग्य मिलेगा कैसे?
अंकज्योतिष के अनुसार किस व्यक्ति की आय कैसी होगी या उसके जीवन में धन संबंधी गतिविधि कैसी होगी यह व्यक्ति के भाग्यांक और जन्मांक से पता किया जा सकता है।
एक अन्य नियम यह भी है कि व्यक्ति के नामांक और भाग्यांक की स्थिति भी आर्थिक स्थिति एवं उन्नति को प्रभावित करती है। इस सिद्घांत के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपना नाम बदलकर भाग्य को बलवान बना सकता है और उन्नति एवं धन अर्जित कर सकता है।
यूं नाम बदलकर बनेंगे धनवान
अंक ज्योतिष में कहा गया है कि व्यक्ति के नाम के अक्षरों को जोड़ने पर जो अंक प्राप्त होता है वह सौभाग्यांक कहलाता है। अपने नाम के अक्षरों में परिवर्तन करके कोई भी व्यक्ति अपना भाग्य बदल सकता है।
आप जिस शहर में काम कर रहे हों उस शहर का शुभांक निकालकर अपना नाम ऐसा रखें जिससे आपका सौभाग्यांक शहर के शुभांक से मेल खाने लगे। ऐसा करने से आप जिस शहर में उस शहर में रहकर भी तरक्की कर सकते हैं।
इसी प्रकार आप जो काम करने जा रहे हैं उसका शुभांक ज्ञात करके अपने नाम को इस प्रकार रखें कि उसका सौभाग्यांक आपके काम के शुभांक से मेल खाने लगे तो काम में सफलता प्राप्त करेंगे और धनवान भी बनेंगे।