फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   car number which will be lucky

गाड़ी का नंबर लेते समय रखेंगे इन बातों का ध्यान

Sat, 05 Mar 2016 06:58 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
car number which will be lucky
अंकशास्‍त्र नंबर - फोटो : car number
अंक ज्योतिष के अनुसार वाहन का नंबर किसी भी व्यक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। वाहन का नंबर अगर वाहन के मालिक के लिए लकी होता है तो वाहन की उम्र अधिक होती है यानी वाहन का इंजन लंबे समय तक दुरूस्त रहता है। जरूरत के वक्त वाहन धोखा नहीं देता है और रख-रखाव में अधिक परेशानी नहीं आती है।
विज्ञापन


इसके विपरीत अगर वाहन का नंबर अनलकी है तो वाहन में अक्सर खराबी आती रहती है। दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसलिए वाहन फस्ट हैंड खरीद रहें हों या सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय वाहन के नंबर का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


मूलांक एक
अंक ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनके लिए 1 और 9 अंक लकी होता है। मूलांक एक में जन्म लेने वाले व्यक्ति को ऐसा नंबर लेना चाहिए जिसका योग 1 अथवा 9 हो। 4 एवं 8 अंक इनके लिए अनुकूल नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलांक दो
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनके लिए अंक 2 लकी होता है जबकि अंक सात इनके लिए नुकसानदेय होता है। मूलांक दो वाले व्यक्ति को वाहन का नंबर ऐसा लेना चाहिए जिसका योग 2 आये।

मूलांक तीन
किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 3 होता है। मूलांक तीन वालों के लिए अंक 3,6 एवं 9 लकी होता है। इनके वाहन का नंबर का योग 3,6 अथवा 9 हो तो वाहन से पूर्ण सुख मिलता है।

मूलांक चार
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक वाले व्यक्ति के लिए 1 और 4 अंक लकी होता है जबकि अंक 9 से इन्हें परेशानी हो सकती है।

मूलांक पांच
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक वाले व्यक्तियों के वाहन का नंबर ऐसा लेना चाहिए जिसका योग 5 या 8 हो। अंक 9 और 2 योग वाला वाहन का नंबर इनके लिए कष्टकारी हो सकता है।

मूलांक छह
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6,15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति को वाहन का ऐसा नंबर लेना चाहिए जिसका योग 9 अथवा 6 हो। 1 और 5 नंबर के योग वाले वाहन से इन्हें तकलीफ हो सकती है।

मूलांक सात
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 15 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है। ऐसे व्यक्तियों के लिए 7 एवं 2 योग वाला नंबर भाग्यशाली होता है। 1 और 9 अंक योग वाला वाहन का नंबर होने पर वाहन का पूर्ण सुख नहीं मिलता है।

मूलांक आठ
किसी भी महीने में 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के व्यक्तियों के लिए 8 एवं 4 योग वाला नंबर भाग्यशाली होता है। वाहन के नंबर का योग 1 होने पर वाहन में अक्सर खराबी आती है और वाहन से पर्याप्त सुख नहीं मिलता है।


मूलांक नौ
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ उनके लिए अंक 9 और 1 लकी होता है। इनके वाहन के नंबर का योग 9 अथवा 1 होने पर वाहन का सुख लंबे समय तक प्राप्त होता है। दुर्घटना की संभावना कम रहती है। वाहन के नंबर का योग 4 होने पर वाहन के सुख में कमी आती है।

ज्योतिषी और अंकशास्त्र विशेषज्ञ चन्द्रप्रभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed