बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2022: मूलांक 6

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

Numerology 6-14-24
मूलांक- 6 राशिफल 2022
अंक 6 – जिनका जन्म 6, 14 या 24 तारीख को हुआ हैं उनका मुख्य अंक 6 हैं, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह रोमांटिक और सौंद्रर्य का प्रतीक ग्रह हैं और अपने रुमानियत की वजह से आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। आपको प्रकृति से भी विशेष रूप से प्रेम रहता हैं और आप पारिवारिक प्रेम में भी बंधे रहते हैं जिसके लिए आप अपने सुख और रुचि से भी समझौता कर सकते हैं। आपका अंक भौतिक सुख और धन का प्रतीक हैं। आपको संगीत, कला और सुंदर वस्तुओं से प्रेम होता हैं। आप जिससे प्रेम करते हैं अगर वह एक बार आपका दिल दुखा दे तो आपको बहुत तकलीफ होती हैं। यह 2022 का वर्ष जिसका स्वामी अंक 6 यानि शुक्र ही हैं आपके लिए यह वर्ष मौज-मस्ती से भरा आ रहा हैं।

Career- अंक 6 के लिए 2022 का वर्ष व्यापार करने वालो के लिए उत्तम और सफलता भरा रहेगा। लेकिन कोई भी नया निवेश करने से पहले सलाह अवश्य ले लें, नहीं तो अधिक खर्चों की वजह से नुकसान आपका ही होगा। अगर आपका कार्य आभूषणों या किसी भी तरह के सजावट से जुड़ा हैं तो यह शुक्र का वर्ष आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत मजबूत रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष नई और मनचाही नौकरी के साथ मनचाहा वेतन के भी रास्ते खोल रहा हैं। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष प्रमोशन के लिए भी उत्तम रहेगा। इस साल आप जितना कार्य पर ध्यान देंगे उतनी आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप सीनियर व बॉस की नजरों में भी प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अगर तबादले की सोच रहे हैं तो वर्ष के अंत में तबादले के लिए अच्छा समय रहेगा, जिससे मनचाही जगह तबादला हो सकता हैं।

Finance- अंक 6 के लिए 2022 का वर्ष आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। अगर आपका कोई कार्य धन की वजह से रुका हुआ था तो इस वर्ष वह पूरा होगा। आपको सौंद्रर्य और वाहन के काम से अच्छी आय की प्राप्ति होगी। घर की साज-सजावट या नए घर को लेकर आप बहुत उत्सुक रहेंगे जिसमें आप धन भी खर्च करेंगे। अगर आपका वाहन लेने का सपना हैं तो इस वर्ष आप अपने मनचाहे का सपना भी पूरा करेंगे। यह वर्ष शेयर मार्केट और जमीन में निवेश के लिए बेहतर रहेगा। आप अपने वस्त्रों और मनचाही वस्तुयों पर भी धन का खर्च करेंगे और आपकी रुचि भी बढ़ेगी। जुलाई के बाद किसी के साथ वाद-विवाद की वजह से आपका धन व्यर्थ में खर्च होगा, जिसके वजह से आपको मानसिक रूप से नुकसान होगा। अपने किसी मित्र या रिश्तेदार को भी धन देने से बचें।

Relationship- अंक 6 वाले अपने रिश्तों को लेकर वैसे भी बहुत संवेदनशील रहते हैं, इस वर्ष भी आप पारिवारिक मामलों में उलझे रहेंगे और अपना समय परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे। अगर आप अकेले हैं तो वर्ष के शुरुआत में ही आपको अपना मनचाहा साथी मिलेगा। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप अपने मन की बात उनसे कह दे आपको सकारात्मक उत्तर ही मिलेगा। वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष पहले से बेहतर रहेगा, जिससे पुराने वर्ष में आई खटास इस साल कम होगी। आप वैसे भी रोमानी व्यक्ति हैं इस साल भी आपका यही अंदाज आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगा। आप अपने मित्रों के साथ भी इस वर्ष दूर की यात्राएं कर सकते हैं जिससे आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।

Health- अंक 6 के लिए 2022 वर्ष सेहत के लिए बेहतर रहेगा, इसलिए इस वर्ष आप ध्यान और योगा पर विशेष ध्यान दे साथ ही अपनी रुचियों को बढ़ाए जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा और आपके कार्य का भार भी रिलेक्स देगा। आपको बाहर का खाना पीना कम से कम लेना चाहिए और नशे से भी दूर रहना चाहिए। जून के बाद किसी प्रकार की लापरवाही से दुर्घटना की वज़ह से चोट लग सकती हैं इसलिए किसी ऊंचाई पर जाने का प्लान हैं तो सावधानी रखे। आपको वाहन भी बहुत आराम से चलाना चाहिए और गुस्से में घर से बाहर भी नहीं जाना चाहिए। अगर कोई पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो लापरवाही नहीं करें।
विज्ञापन

Recommended

सितंबर में सूर्य का महागोचर, इन राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर से व्यापार तक मिलेगा लाभ

27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed