फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Nirjala Ekadashi 2023 Upay these remedies may give mukti from pitru dosh in Hindi

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Sun, 28 May 2023 03:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 28 May 2023 03:18 PM IST
सार

एकादशी व्रत श्री विष्णु को समर्पित है और निर्जला एकादशी के दिन भी उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है। इस व्रत में पारण से पहले जल भी ग्रहण नहीं किया जाता। निर्जला एकादशी के दिन यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2023 Upay these remedies may give mukti from pitru dosh in Hindi
Nirjala Ekadashi 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nirjala Ekadashi 2023 Upay: हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की  एकादशी को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाता है। निर्जला एकादशी व्रत सभी एकादशियों में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष निर्जला एकादशी 31 मई को मनाई जा रही है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है। एकादशी व्रत श्री विष्णु को समर्पित है और निर्जला एकादशी के दिन भी उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है। इस व्रत में पारण से पहले जल भी ग्रहण नहीं किया जाता। निर्जला एकादशी के दिन यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में।

विज्ञापन

निर्जला एकादशी में करें ये उपाय

  • यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो उससे मुक्ति पाने के लिए एकादशी के दिन पानी का दान करें,संभव हो तो रास्ते में प्याऊ लगावाएं।
  • निर्जला एकादशी के दिन पानी,शरबत,पीले वस्त्र,फल और चप्पल का दान करना चाहिए।
  • निर्जला एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं और 11 बार तुलसी की परिक्रमा करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  • निर्जला एकादशी के दिन यदि व्रत कर रहे हैं तो पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु का पूजन करें। पूजा करते समय ‘ॐ नमो वासुदेवाय’ मंत्र का जाप अवश्य करें। 
  • विज्ञापन
  • निर्जला एकादशी के दिन भोग के लिए पंजीरी का प्रसाद बनाते समय इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इस उपाय से परिवार में आ रही कठिनाइयां दूर होती हैं ।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
जल दान करने का मंत्र
निर्जला एकादशी के दिन व्रती या जो व्रत नहीं भी रखते हैं मिट्टी का घड़ा जिसमें पानी भरा हो उन्हें किसी भी ज़रूरत मंद व्यक्ति को दान करना चाहिए। दान करते  समय नीचे दिए गये मंत्र का जाप करें।
देवदेव हृषिकेश संसारार्णवतारक।
उदकुंभप्रदानेन नय मां परमां गतिम्॥
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed