फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Moti Gemstone Benefits Importance And these four zodiac sign can wear moti get good result

Moti Gemstone Benefits: रत्न ज्योतिष में मोती का महत्व, चार राशि वालों के लिए मोती पहनना शुभ, जानिए इसके फायदे

Fri, 22 Jul 2022 12:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 22 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उनको मोती जरूर धारण करना चाहिए। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है।

विज्ञापन
Moti Gemstone Benefits Importance And these four zodiac sign can wear moti get good result
वैदिक ज्योतिष में रत्नों का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Moti Gemstone Benefits Importance : रत्न शास्त्र भी ज्योतिष विद्या की एक प्रमुख शाखा मानी गई है। रत्न किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व अवश्य ही करते हैं। वैदिक शास्त्र में मोती को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली रत्न माना गया है। मोती चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उनको मोती जरूर धारण करना चाहिए। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है। आज हम आपको रत्न शास्त्र में मोती का महत्व, इसके फायदे और धारण करने की विधि के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन


मोती समुद्र में सीपियों के जरिए प्राप्त होती है। मोती सफेद,चमकदार और गोल आकार की होती है। रत्नों में मोती का विशेष महत्व होता है। चंद्रमा की तरह मोती के अंदर भी शीतला, शांत और सुंदर होती है। मोती का प्रभाव सीधे रूप से व्यक्ति के मन और शरीर में मौजूद रसायनों पर पड़ता है। साउथ सी मोती रत्न सबसे अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन


कौन-कौन लोग मोती को धारण कर सकते हैं।
रत्न ज्योतिष शास्त्र में मोती के बारे में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की कुंडली मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न की होती है उन्हें मोती अवश्य ही धारण करना चाहिए। अगर किसी जातक के ऊपर चंद्रमा की महादशा चल रही है तो मोती पहनना बहुत ही शुभ लाभदायक होती है। इसके अलावा अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा 6,8 और 11वें भाव में स्थित है तो मोती पहनना शुभ होता है। कमजोर चंद्रमा को बली बनाने के लिए भी मोती पहनना चाहिए। लेकिन अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा नीच भाव में मौजूद है तो मोती नहीं धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोती धारण करने के लाभ:
- मोती रत्न चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह होता है। मन को स्थिर,शांत और नकारात्मकता को खत्म करने के लिए मोती जरूर पहनना चाहिए।

- मोती धारण करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- मोती पहनने से जातक के ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। क्योंकि मोती मां लक्ष्मी का बहुत ही प्रिय आभूषण है। मोती धारण करने पर व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं रहती।
- जिन लोगों को जल्दी गुस्सा आता है धैर्य की कमी होती है वे लोग मोती धारण कर अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं।
- मोती पहनने से बल्ड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। 

इस विधि से करें मोती धारण:
- मोती चंद्रमा का रत्न माना गया है। ऐसे में इस रत्न का ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए चांदी की अंगूठी में डालकर कनिष्का अंगुली में पहनना चाहिए।
- मोती को शुल्ल पक्ष में सोमवार के दिन धारण करें। इसके अलावा जब पूर्णिमा तिथि हो तब भी मोती को धारण किया जा सकता है।
- मोती को धारण करने से पहले इसे कच्चा दूध और गंगाजल में डालकर शुद्ध करना चाहिए। 
- मोती को पुखराज और मूंगा भी धारण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed