फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें उपाय, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Thu, 27 Jan 2022 08:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 08:30 AM IST
सार

Mauni Amavasya 2022: इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से ग्रह शांत होते हैं और जातकों की कई तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
मौनी अमावस्या 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mauni Amavasya 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन किया गया दान-पुण्य और पूजन काअन्य दिनों की अपेक्षा हजारों गुणा पुण्य प्राप्त होगा और ग्रह दोषों के प्रभाव से भी आप राहत महसूस कर सकते हैं। इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से ग्रह शांत होते हैं और जातकों की कई तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार क्या उपाय किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक तिल और गेहूं का दान करें। साथ ही इस राशि के जातक इस दिन किसी भैरव मंदिर में जाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।और पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आएंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इसलिए इस राशि के जातक को जौ और चीनी का दान करना चाहिए। यदि मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातक इतर इस्तेमाल करें तो उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। 

विज्ञापन

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी गृह बुध हैं इसलिए इस दिन मिथुन राशि के जातकों को किसी भी महिला को हरे रंग का वस्त्र दान करना चाहिए। इस दिन अगर संभव हो तो किन्नरों का आशीर्वाद अवश्य लें।

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए इस दिन किसी जरूरत मंद को सफेद रंग के वस्त्र दान करें और साथ ही उन्हें सफेद रंग का खाद्य पददार्थ जैसे चावल, दूध, या सफेद मिठाई भी दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कामयाबी हासिल होती है।

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं इसलिए अमावस्या के दिन छाता, जू ता, गेहूं, धार्मिक पुस्तकें और धन का दान कर सकते हैं।यह दान किसी किन्नर को देंगे तो ज्यादा लाभ होगा, ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन यदि सिंह राशि के जातक सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल चढ़ाएं तो मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है। 

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बुध है इसलिए कन्या राशि के जातको को पशुओं को हरा चार खिलाना चाहिए। साथ ही दालें, तिलकुट, आदि का दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं, साथ ही धन की कमी नहीं रहती। 

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं इसलिए तुला राशि के लोगों को मौनी आंवस्य के दिन आता और वस्त्र का दान करना चाहिए। साथ ही कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से जातक के भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावाना होती है। 

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इसलिए मौनी अमावस्या के  दिन वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे की वस्तुएं दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और शत्रुओं का भी नाश होता है। 

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं । इसलिए मौनी आंवस्य के शुभ अवसर पर चने की दाल,गुड़, शहद आदि का दान किसी मंदिर में करें। साथ ही पीले चंदन और हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं। अगर ऐसा किया जाए तो आपको हर सुख की प्राप्ति होती है। और प्रॉपर्टी संबंधी वाद-विवाद भी समाप्त होगा। 

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

मकर राशि
मकर राशि के स्वामीग्रह शनि है और इसलिए मौनी अमावस्या के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करें।  ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी।

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामीग्रह भी शनिदेव है और ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को लोहे का सामान, तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यवसाय में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी। 


 

Mauni Amavasya 2022 On special occasion of Mauni Amavasya take measures according to the zodiac every wish may be fulfilled
rashi

मीन राशि
मीन राशि के स्वामीग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के जातकों को पीला चंदन, चना और कंबल दान में देना चाहिए। ऐसा करने से मीन राशि के जातकों के जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आएगी और दाम्पत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed