फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mantra Jaap if you are suffering from inauspicious effect of shani dev try these remedies and mantra jaap

Mantra Jaap: शनिदेव को करना चाहते हैं प्रसन्न तो करें काली तुलसी की माला से इन मंत्रों का जाप

Sat, 22 Jan 2022 03:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 03:54 PM IST
सार

Mantra Jaap: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। मंत्र जाप भी इनमें से एक है। शनिदेव के मंत्रों का जाप विधि-विधान से किया जाए तो परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Mantra Jaap if you are suffering from inauspicious effect of shani dev try these remedies and mantra jaap
शनिदेव

विस्तार

Mantra Jaap: शनि को ज्योतिष शास्त्र में एक प्रभावशाली ग्रह माना गया है।  नव ग्रहों में शनि को न्यायाधीश बताया गया है।  इसके साथ ही शनि को कर्मफलदाता भी कहा जाता है। मान्यता है कि शनि ग्रह व्यक्ति को उसके अच्छे बुरे कामों का फल प्रदान करते हैं।  शनि की जब साढ़े साती और ढैय्या आरंभ होती है तो शनि देव व्यक्ति के जीवन में काफी उथल-पुथल लाते हैं।  ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। मंत्र जाप भी इनमें से एक है। शनिदेव के मंत्रों का जाप विधि-विधान से किया जाए तो परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो मंत्र जाप और इनका जाप कैसे किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Mantra Jaap if you are suffering from inauspicious effect of shani dev try these remedies and mantra jaap
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला

शनि देव को करें इन मंत्रों से प्रसन्न 

सामान्य मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः।

शनि गायत्री मंत्र
ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

शनि का पौराणिक मंत्र
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

शनि का वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नोदेवीर- भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

तांत्रिक शनि मंत्र 
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mantra Jaap if you are suffering from inauspicious effect of shani dev try these remedies and mantra jaap
शनिदेव - फोटो : shani jayanti

ऐसे करें मंत्र जाप

  • शनिवार की शाम को स्नान आदि करें। 
  • इसके उपरांत घर के किसी साफ स्थान पर शनिदेव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • इसके उपरांत शनिदेव को नीले फूल, काला कपड़ा, काली उड़द और काले तिल अर्पित करें। 
  • भोग स्वरूप मीठी पूरी का भोग लगाएं। 
  • इसके बाद काली तुलसी की माला से ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।
विज्ञापन

Mantra Jaap if you are suffering from inauspicious effect of shani dev try these remedies and mantra jaap
तुलसी माला - फोटो : अमर उजाला

काली तुलसी की माला
काली तुलसी की माला के जाप से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी परेशानियों को दूर करते हैं। काली तुलसी की माला से जाप करने से और उसे धारण करने से मन में शांति का अनुभव होता है और समस्या का समाधान स्वयं ही नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed