फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   mangalik dosh in kundali and how to impact on person

सावधान ! कहीं आपके बच्चे डबल मांगलिक तो नहीं...?

Thu, 16 Apr 2020 02:21 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Apr 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
mangalik dosh in kundali and how to impact on person
मांगली की जन्मकुंडली ऊपर गहन चिंतन की परम आवश्यकता रहती है

पाणिग्रहण संस्कार, गृहस्थ आश्रम के प्रमुख संस्कारों में से एक है इसीलिए माता-पिता को चाहिए कि विवाह के समय वर कन्या की जन्मकुंडली में मेलापक विचार के साथ-साथ मांगलिक दोष का भी विचार गहनता से करें। कई बार देखा गया है की मांगलिक दोष समाप्त होने के बाद भी कुछ ज्योतिष विद्वान विवाह का परामर्श नहीं देते जबकि ज्योतिष शास्त्र का मत है की वरकन्या में से एक मांगलिक हो और दूसरा मांगलिक ना हो किंतु अन्य ग्रहों के प्रभाव से यदि मांगलिक दोष का परिहार हो जाता है तो दाम्पत्य जीवन में कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


मांगलिक दोष का एक ही सर्वमान्य सूत्र है कि 'लग्ने व्यये च पाताले जामित्रे चाष्टमे कुजे। कन्या भर्तुरविनाशाय भर्ता पत्नी विनाशकृत ।। अर्थात- जन्मपत्रिका के प्रथम भाव, चतुर्थ भाव, सप्तम भाव, अष्टम भाव तथा द्वादश भाव में से किसी भी भाव में मंगल का होना जन्मपत्रिका को मांगलिक बना देता है। मांगलिक कुंडलियों में यदि मंगल प्रथम भाव में वृषभ या तुला राशि के हो तो ये जातक के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं ऐसा जातक क्रोधी, झगड़ालू और जिद्दी होता है अतः इस भाव से संबंधित मांगलिक दोष का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

यदि मंगल चतुर्थ भाव में हों तो माता-पिता को सुख से वंचित रखता है उसे परिजनों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है किंतु स्वगृही अथवा उच्च राशि का मंगल मांगलिक दोष नष्ट करके अति शुभ फलदाई हो जाता है। सप्तम भाव में मंगल के द्वारा बनाए गए मांगलिक दोष का अति सूक्ष्मता के साथ विवेचन करना चाहिए क्योंकि मंगल कारक अथवा शत्रु राशि में होंगे तो जातक के लिए दो विवाह की प्रबल संभावना बनाएंगे यहां भी यदि ये स्वगृही या उच्च राशिगत हों तो जातक सभी सुख प्रदान करते हैं।

अष्टम भाव में स्वगृही अथवा उच्चराशि का मंगल उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु देता है किंतु नीच राशि अथवा शत्रु राशिगत होने पर दांपत्य जीवन में दुख और धन हानि की संभावना बढ़ा देता है और सिंह राशिगत मंगल कठोर वचन बोलने वाला जीवन साथी देता है। द्वादश भाव में मंगल दांपत्य जीवन में कटुता तथा धन नाश का संकेत देता है ऐसा जातक अपने ही कर्मों द्वारा अपना नुकसान उठाता है। स्वगृही अथवा उच्च का होने पर भी ये जातक को अति महत्वाकांक्षी बना देता है ऐसा व्यक्ति पथभ्रष्ट भी हो सकता है। इसलिए मांगली की जन्मकुंडली ऊपर गहन चिंतन की परम आवश्यकता रहती है।

दोगुनी मांगलिक दोष वाली जन्मपत्रिका जब मंगल अपने मांगलिक दोष का निर्माण करने वाले भावों में हों साथ ही नीचराशिगत हों अथवा इनके साथ कोई भी पाप ग्रह बैठा हो तो वह जन्म कुंडली दोगुनी मांगलिक दोष वाली हो जाती है जिसका दुष्प्रभाव बढ़ा हो जाता है अतः अति विवेचन के बाद ही मांगलिक जन्म कुंडलियों को विवाह के लिए चिंतन करना चाहिए।

मांगलिक दोष का सहज परिहार यदि पुरुष की जन्मकुंडली मांगलिक हो और स्त्री की जन्मकुंडली में उन्हीं मांगलिक वाले भावों में थे किसी में भी सूर्य हो तो जन्मपत्रिका मांगलिक दोष से मुक्त हो जाती है और विवाह उत्तम रहता है। इसी प्रकार मेष राशि गत मंगल लग्न में, वृश्चिक राशि का चतुर्थ भाव में, वृषभ राशि के सप्तम भाव में, कुंभ राशि के अष्टम भाव में तथा धनु राशि के बारहवें भाव में हो तो मांगलिक दोष नहीं होता। यदि वृहस्पति उच्च राशिगत होकर लग्न में हो तो भी मांगलिक दोष परिहार हो जाता है। 

विज्ञापन

जिन भाव में मंगल के बैठने से कुंडली मांगलिक मानी जाती है यदि उन्हीं भाव में से किसी में भी शनि बैठे हों तो भी मांगलिक दोष परिहार हो जाता है और वह विवाह शुभ माना जाता है। यदि केंद्र और त्रिकोण भाव में शुभ ग्रह हों तथा तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में अशुभ ग्रह हों और सप्तमेश सप्तम भाव में हो तो भी मांगलिक दोष का परिहार हो जाता है। यदि सातवें भाव में मंगल हो और उन पर वृहस्पति की दृष्टि पड़ रही हो तो भी मांगलिक दोष का परिहार हो जाता है।

यदि बृहस्पति और मंगल एक साथ हो या चंद्रमा केंद्र स्थान में हो तो भी मांगलिक दोष नष्ट हो जाता है। मांगलिक भाव में यदि मंगल चर राशि में हो तो भी मांगलिक दोष का परिहार माना जाता है। कुंडली में मांगलिक कहलाने वाले भाव में यदि किसी भी कुंडली में चाहे वह वर की हो या कन्या की हो, सूर्य, शनि, राहु और केतु में से कोई भी ग्रह हैं तो मांगलिक दोष समाप्त हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed