फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mangal Gochar 2022 transit of Mars in Capricorn these 4 zodiac signs may lucky

Mangal Gochar 2022: मंगल ग्रह मकर राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों का होगा भाग्योदय

Mon, 14 Feb 2022 12:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 12:02 PM IST
सार

Mangal Gochar 2022: मंगल ग्रह का संबंध लाल रंग से  है जो कि अग्नि, क्रोध तत्व का कारक है। किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह को बेहद ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। मंगल का मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों का भाग्योदय होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2022 transit of Mars in Capricorn these 4 zodiac signs may lucky
Mangal Gochar 2022: 26 फरवरी, शनिवार को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mangal Gochar 2022: 26 फरवरी, शनिवार को मंगल ग्रह धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ऐसे में मंगल ग्रह का यह गोचर मनुष्य पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह को भूमि पुत्र के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा ज्योतिष में मंगल ग्रह का संबंध लाल रंग से  है जो कि अग्नि, क्रोध तत्व का कारक है। किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह को बेहद ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। मंगल का मकर राशि में प्रवेश से कुछ राशि के जातकों का भाग्योदय होने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

विज्ञापन

Mangal Gochar 2022 transit of Mars in Capricorn these 4 zodiac signs may lucky
Mangal Gochar 2022: मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों को करियर संबंधी मामलों में अच्छी खबर लेकर आएगा। - फोटो : amar ujala

मेष राशि: मंगल गृह मेष राशि के जातकों के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। दशम भाव यानि कर्म भाव। इस हिसाब से मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों को करियर संबंधी मामलों में अच्छी खबर लेकर आएगा। मेष राशि के जातकों के नौकरी में पदोन्नति के योग होने की संभावना है। फरवरी माह के अंत में धन लाभ होने की संभावना है। अपने जीवन शैली को बदलने का प्रयास करें,  शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mangal Gochar 2022 transit of Mars in Capricorn these 4 zodiac signs may lucky
Mangal Gochar 2022: मंगल के गोचर के दौरान आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के नवम भाव यानि भाग्यस्थान में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह का यह गोचर आपका भाग्योदय कर सकता है। इस गोचर के दौरान आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यवसाय संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी।आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 

विज्ञापन

Mangal Gochar 2022 transit of Mars in Capricorn these 4 zodiac signs may lucky
Mangal Gochar 2022: मंगल गोचर का शुभ प्रभाव आपके लिए आकस्मिक धन लाभ दिला सकता है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के द्वितीय भाव अर्थात धन भाव में मंगल ग्रह का गोचर शुभ फल देने वाला साबित होगा। मंगल गोचर का शुभ प्रभाव आपके लिए आकस्मिक धन लाभ दिला सकता है। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। यदि आपका कोई कार्य किसी कारणवश रुक रहा है तो वह शीघ्र पूर्ण होगा। यदि व्यवसाय में आपको कोई डील मिलने की बात चल रही तो उसे तुरंत हां बोले दें, लाभ मिल सकता है। 

Mangal Gochar 2022 transit of Mars in Capricorn these 4 zodiac signs may lucky
Mangal Gochar 2022: इस गोचर के दौरान आपको आय के कई नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के एकादश भाव यानी आय के भाव में मंगल ग्रह प्रवेश करेंगे। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा।  इस गोचर के दौरान आपको आय के कई नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाएगा। गोचर काल में नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed