फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Magh Purnima 2023 auspicious yoga importance magh purnima remedies in Hindi

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूरी

Fri, 03 Feb 2023 05:34 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 05:34 PM IST
सार

माघ के दौरान लोग पूरे महीने सुबह गंगा या यमुना में स्नान करते हैं। पौष पूर्णिमा से शुरू होने वाला दैनिक स्नान माघ पूर्णिमा पर समाप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए सभी दान कार्य आसानी से फलित होते हैं।

विज्ञापन
Magh Purnima 2023 auspicious yoga  importance magh purnima remedies in Hindi
माघ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय - फोटो : amar ujala

विस्तार

Magh Purnima 2023 Upay :पुराणों में माघ मास में किए जाने वाले पवित्र स्नान और तपस्या की महिमा का वर्णन है। ऐसा माना जाता है कि माघ के महीने में हर एक दिन दान कार्य करने के लिए विशेष होता है। माघ पूर्णिमा, जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, माघ माह का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। लोग माघी पूर्णिमा पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल प्रयाग में पवित्र स्नान, दान करने जैसे कुछ अनुष्ठान करते हैं। माघ के दौरान लोग पूरे महीने सुबह गंगा या यमुना में स्नान करते हैं। पौष पूर्णिमा से शुरू होने वाला दैनिक स्नान माघ पूर्णिमा पर समाप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए सभी दान कार्य आसानी से फलित होते हैं। इसलिए लोग अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान देते हैं। यदि आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो माघी पूर्णिमा पर जरूर करें ये खास उपाय होगी सभी मनोकामना पूरी।

विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

  • माघ पूर्णिमा के दिन श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्त्रोत और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
  • विज्ञापन
  • माघ पूर्णिमा के दिन पीपल में दूध मिलाकर जल अर्पित करें। इसके साथ ही घी का दीपक जलाएं।
  • माघ पूर्णिमा के दिन 11 पीले रंग की कौड़ियां लेकर इन्हें लाल या फिर पीले कपड़े में बांधकर उसे मां लक्ष्मी के समक्ष रखकर विधिवत पूजा करें। फिर उन्हें उठाकर तिजोरी या फिर अलमारी में रख लें। इससे धन लाभ होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दांपत्य जीवन में ज्यादा क्लेश है तो माघ पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करें।ऐसा करने से जीवन में मधुरता लौटेगी। 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

  • माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। 
  • इसके बाद ध्यान और भगवान विष्णु के पूजन के बाद ही कुछ ग्रहण करें। 
  • यदि आप इस दिन व्रत रखें तो उत्तम होगा। 
  • रात्रि में चंद्रोदय के बाद लक्ष्मी जी का पूजन करें और शिवजी की भी उपासना करें। 
  • साथ ही चंद्रमा को जल में सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें।
  • माघ पूर्णिमा के मौके पर स्नान और पूजन के बाद दान करने का भी महत्व है। 
  • श्रद्धालु इस दिन यथाशक्ति गरीब, जरूरतमंद और ब्राह्मणों में अन्न , वस्त्र, तिल, कपास, भोजन, गुड़, फल, कंबल, घी जैसी चीजों का दान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed