फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Know what is the importance of the moon in astrology how the position of the moon in the kundali affects the person

जानें ज्योतिष में चन्द्रमा का क्या है महत्व, कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति जातक को कैसे करती है प्रभावित

Fri, 04 Feb 2022 12:41 PM IST
श्वेता सिंह पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 12:41 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र एक शुभ ग्रह है।

विज्ञापन
Know what is the importance of the moon in astrology how the position of the moon in the kundali affects the person
वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन, मानसिक स्थिति, मनोबल, यात्रा, सुख-शांति आदि का कारक होता है। - फोटो : Pixabay

विस्तार

चंद्रमा नौ ग्रहों के क्रम में सूर्य के बाद दूसरा ग्रह है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बाईं आंख, छाती आदि का कारक होता है। चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है। इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है। 

विज्ञापन

Know what is the importance of the moon in astrology how the position of the moon in the kundali affects the person
चंद्र एक शुभ ग्रह है, यह सौम्य और शीतल प्रकृति को धारण करता है। - फोटो : Pixabay

चंद्र एक शुभ ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र एक शुभ ग्रह है। यह सौम्य और शीतल प्रकृति को धारण करता है। ज्योतिष में चंद्र ग्रह को स्त्री ग्रह कहा गया है। चंद्रमा धरती का सबसे निकटतम ग्रह है। इसमें प्रबल चुम्बकीय शक्ति है। यही कारण है कि समुद्र के जल को यह बहुत ही ऊपर तक खींच देता है और जब घूमते हुए धरती से कुछ दूर चला जाता है तो यही जल वापस पुनः समुद्र में बहुत भयानक गति से वापस आता है। जिसके कारण समुद्र में ज्वार भाटा एवं तूफ़ान आदि आते है।  जिस तरह एक साधारण चुम्बक के दोनों सिरों पर चुम्बकीय शक्ति का केंद्र होता है। उसी प्रकार इसके भी दोनों सिरों पर चुम्बकीय शक्ति बहुत ज्यादा होती है इसका आकार पूर्णिमा को छोड़ कर शेष दिनों में नाल चुम्बक के आकार का होता है किन्तु पूर्णिमा के दिन जब इसका आकार पूरा गोल होता है, उस समय में इसमें भयानक आकर्षण शक्ति होती है। किन्तु यह शक्ति इसके चारो ओर की परिधि पर होने के कारण भयावह नहीं होती है। चंद्रमा को सुधांशु भी कहा जाता है पौराणिक मतानुसार चन्द्रमा पर अमृत पाया जाता है। इसके अलावा इसकी सतह पर अनेक अमोघ औषधियों की उपस्थिति भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Know what is the importance of the moon in astrology how the position of the moon in the kundali affects the person
किसी व्यक्ति की कुंडली से उसके चरित्र को देखते समय चंद्रमा की स्थिति अति महत्वपूर्ण होती है । - फोटो : kundali

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति है महत्वपूर्ण 
किसी व्यक्ति की कुंडली से उसके चरित्र को देखते समय चंद्रमा की स्थिति अति महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि चंद्रमा सीधे तौर से प्रत्येक व्यक्ति के मन तथा भावनाओं को नियंत्रित करते हैं। चंद्रमा वृष राशि में स्थित होकर सर्वाधिक बलशाली हो जाते हैं तथा इस राशि में स्थित चन्द्रमा को उच्च का चंद्रमा कहा जाता है। वृष के अतिरिक्त चंद्रमा कर्क राशि में स्थित होने से भी बलवान हो जाते हैं जो कि चंद्रमा की अपनी राशि है। चंद्रमा के कुंडली में बलशाली होने पर तथा भली प्रकार से स्थित होने पर कुंडली धारक स्वभाव से मृदु, संवेदनशील, भावुक तथा अपने आस-पास के लोगों से स्नेह रखने वाला होता है। ऐसे लोगों को आम तौर पर अपने जीवन में सुख-सुविधाएं प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास नहीं करने पड़ते तथा इन्हें बिना प्रयासों के ही सुख-सुविधाएं ठीक उसी प्रकार प्राप्त होती रहतीं हैं जिस प्रकार किसी राजा की रानी को केवल अपने रानी होने के आधार पर ही संसार के समस्त ऐशवर्य प्राप्त हो जाते हैं।

विज्ञापन

Know what is the importance of the moon in astrology how the position of the moon in the kundali affects the person
भारतीय फलित ज्योतिष के अनुसार मन का कारक ग्रह चंद्रमा है। - फोटो : Pixabay

क्या कहता है आधुनिक विज्ञान 
आधुनिक विज्ञान कहता है कि मानव का दिमाग मूल रूप से 80% पानी से बना होता है और हमारे भोजन द्वारा जीवन जीने के लिए जितनी भी उर्जा ये शरीर उत्पन्न करता है, उसकी 80% उर्जा का उपयोग केवल दिमाग द्वारा किया जाता है क्योंकि शरीर के काम करना बन्द कर देने (सो जाने, बेहोश हो जाने अथवा शिथिल हो जाने) पर भी दिमाग यानी मन अपना काम करता रहता है। यानी मन, मनुष्य के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी वजह से ये तय होता है कि व्यक्ति जीवित है या नहीं। यदि व्यक्ति का मन मर जाए, तो शरीर जीवित होने पर भी उसे मृत समान ही माना जाता है, जिसे सामान्य बोलचाल की भाषा में कोमा की स्थिति कहते हैं और भारतीय फलित ज्योतिष के अनुसार मन का कारक ग्रह चंद्रमा है।

Know what is the importance of the moon in astrology how the position of the moon in the kundali affects the person
भारतीय फलित ज्योतिष में चंद्रमा को ही मन का स्वामी इसलिए माना गया है क्योंकि चंद्रमा, जल का स्वामी है, इसलिए जहां कहीं भी जल की अधिकता होगी, उसे चंद्रमा प्रभावित करेगा। - फोटो : अमर उजाला।

चंद्रमा मन का कारक 
भारतीय फलित ज्योतिष में चंद्रमा को ही मन का स्वामी इसलिए माना गया है क्योंकि चंद्रमा, जल का स्वामी है, इसलिए जहां कहीं भी जल की अधिकता होगी, उसे चंद्रमा प्रभावित करेगा ही क्योंकि ज्वार-भाटा की घटना से ये साबित है कि चंद्रमा जल को आकर्षित यानी प्रभावित करता है और आधुनिक वैज्ञानिकों ने ही ये भी साबित किया है कि हमारे दिमाग का 80% हिस्सा मूलत: जल है। तो यदि चंद्रमा का प्रभाव समुद्र के जल पर पड़ता है, तो निश्चित रूप से मनुष्य के मन पर भी पड़ना ही चाहिए और यदि चंद्रमा का प्रभाव समुद्र में होने वाले बड़े ज्वार-भाटा का कारण है, तो मनुष्य के मन में होने वाले विचारों के ज्वार-भाटा का कारण भी चंद्रमा ही है। इसलिए कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कुंडली धारक के लिए अति महत्वपूर्ण होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed