{"_id":"63523c08869aab747e672724","slug":"know-the-date-time-and-shubh-muhurat-of-chhoti-and-badi-diwali-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: बड़ी और छोटी दिवाली की तिथि को लेकर है संशय, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Diwali 2022: बड़ी और छोटी दिवाली की तिथि को लेकर है संशय, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Mon, 24 Oct 2022 07:01 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:01 AM IST
सार
इस बार छोटी दिवाली बड़ी दिवाली और यहां तक धनतेरस की तिथि को लेकर लोगों में संशय है। कुछ का मत है कि इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनानी चाहिए।
विज्ञापन
छोटी और बड़ी दिवाली की सही तिथि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Diwali 2022 Date: दिवाली के पंचदिवसीय त्योहार का आरंभ हो चुका है धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली गोवर्धन पूजा और अंत में भैया दूज के बाद इस त्योहार का समापन होगा। इस वर्ष बड़ी दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी। लेकिन इस बार दिवाली की तिथि को लेकर लोगों में संशय है। कुछ का मत है कि इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनानी चाहिए। आइए जानते हैं छोटी और बड़ी दिवाली की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन
किस तिथि को मनेगा पर्व
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जो लोग 22 अक्तूबर को धनतेरस मनाएंगे, वे 23 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 24 अक्तूबर को दीपावली मनाएंगे। इसके विपरीत जो लोग 23 अक्तूबर को धनतेरस मनाएंगे वे 24 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी व दिवाली का त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन
बड़ी दिवाली की सही तिथि
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 24 अक्तूबर, सायं 05:28 से लग रही है, जो 25 अक्तूबर सायं 04:19 मिनट तक रहेगी। 25 अक्तूबर को शाम प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या तिथि समाप्त हो रही है। ऐसे में बड़ी दिवाली 24 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन
Shri Suktam Paath: दिवाली पर करें श्री सूक्त पाठ,घर में बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा
छोटी दिवाली की शुभ तिथि
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 23 अक्तूबर को सायं 06: 04 मिनट से आरंभ होगी और 24 अक्टूबर को सायं 05: 28 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, छोटी दिवाली 24 अक्तूबर को भी मनाई जा सकती है। लेकिन कुछ लोग इसे 23 को भी मनाएंगे।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 24 अक्तूबर सायं 06:53 से रात 08:16 तक
अभिजीत मुहूर्त- 24 अक्तूबर पर 11:19 से दोपहर 12:05 तक
विजय मुहूर्त- 24 अक्तूबर दोपहर 01:36 से 02:21 तक