फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   know about Leo Zodiac Sign people Personality Traits

कमाल का नेतृत्व करते हैं सिंह राशि वाले, इनमें होती है बस एक कमी

Sat, 11 Apr 2020 12:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 11 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
know about Leo Zodiac Sign people Personality Traits
rashi

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और सूर्य नेतृत्वकर्ता का बोध कराता है। इसलिए सिंह राशि वाले जातक जन्म से ही कुशल नेतृत्व करने वाले होते हैं। सिंह राशि वालों का स्वभाव बेहद ही प्रभावशाली होता है। समाज में इस राशि के लोग प्रभुत्वशाली, विश्वसनीय और सम्माननीय होते हैं। आइए जानते हैं सिंह राशि वालों में और क्या क्या होती हैं खूबियां...

विज्ञापन

know about Leo Zodiac Sign people Personality Traits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

सिंह लग्न वाले जातक आकर्षित होते हैं। आपके शारीरिक संरचना के बारे में कहा जाए तो आपकी आंखें बड़ी, नाक लंबी और माथा चौड़ा होता है, आपका चेहरा अंडाकार होता है और शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होने के साथ साथ आकर्षक होता है। आपकी ऊंचाई औसत होती है, लेकिन व्यक्तित्व में कोई कमी नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

know about Leo Zodiac Sign people Personality Traits
सूर्य देव

सिंह राशि के लोगों का स्वभाव एक राजा के समान होता है। यह सूर्य की राशि है और सूर्य राजा, प्रधान, प्रशासनिक अधिकारी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े ओहदे में विराजमान होते हैं। इस राशि वाले लोग अपने विरोधियों पर भी हावी रहते हैं। लोग स्वतः ही इनके नेतृत्व के कायल हो जाते हैं।

विज्ञापन

know about Leo Zodiac Sign people Personality Traits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आप बेहद रोमांटिक पार्टनर होते हैं। आपका अंदाज़ विपरीत लिंग के लोगों को बहुत आकर्षित करता है। लेकिन आप अपने पार्टनर पर कभी-कभी पूरी तरह से हावी हो जाते हैं। आप उनके ऊपर पूर्ण अधिकार रखते हैं। आपका ये रवैया साथी को कभी-कभी नहीं भाता है। 

know about Leo Zodiac Sign people Personality Traits
प्रतीकात्मक तस्वीर

आप एक अच्छे मित्र होते हैं और समय आने पर अपनी मित्रता का भी परिचय बखूबी देते हैं। आप ईमानदार और विश्वसनीय होते हैं। आपकी अपेक्षाएं दूसरों की बजाय ख़ुद से होती हैं। काम करते समय आप कभी-कभार ज़्यादा उत्सुक दिखाई देते हैं। स्वयं और समाज के प्रति आप आशावादी, परोपकारी एवं दयालु होते हैं।

know about Leo Zodiac Sign people Personality Traits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सिंह राशि के जातकों में एक बड़ी कमी ये होती है आप अहंकारी होते हैं। आपका गुस्सा वाला रवैया लोगों को भयभीत करता है। आप निजी आक्षेप के प्रति काफी संवेदनशील हो जाते हैं और अपनी आलोचना नहीं सह पाते हैं। आप स्वभाव से जिद्दी हो सकते है और इस बात में यकीन करते हैं कि आपके द्वारा उठाया गया कदम सही ही होगा।

know about Leo Zodiac Sign people Personality Traits
घुटनों का दर्द - फोटो : pixabay

आपको हृदय से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। इसके साथ ही आपको शारीरिक दर्द की शिकायत, बुखार, जलन आदि समस्याएं रहती हैं। आपको मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता होती है। क्योंकि मानसिक तनाव से आपके हृदय को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed