फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Keep these 7 things in mind before travelling holy place

तीर्थयात्रा करने से पहले जरूर रखें इन 7 बातों का ध्यान

Mon, 25 Jun 2018 03:58 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Keep these 7 things in mind before travelling holy place
अक्सर समाचारों में सुनने और पढ़ने को मिलता है कि किसी पवित्र धाम के दर्शन करने जा रहे या आ रहे लोगों का वाहन रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसकी वजह से बहुत लोगों की मौतें हो जाती हैं। क्या आपने कभी गौर किया है अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं पवित्र धाम के दर्शन करने के दौरान ही क्यों होती है। आइए जानते हैं आखिरकार ऐसी दुर्घटनाएं क्यों हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में किसी पवित्र धाम की यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


संकल्प लेने में कमी
किसी भी तीर्थ यात्रा पर निकलते समय सबसे पहले जिस भगवान के दर्शन करने के लिए आप जाने वाले हो उसके पहले आप संकल्प करें कि भगवान हमारी यात्रा को सफल करें और रास्ते में आने वाली तमाम तरह की बाधाओं को दूर करने में हमारी मदद करें। संकल्प ना लेने की वजह से अक्सर दुर्धटनाएं होती हैं।
विज्ञापन


अपने कुलदेवी-देवता की पूजा ना करना 
किसी यात्रा पर जाने से पहले परिवार के सभी सदस्यों को अपने कुलदेवी-देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए। बिना कुल देवी-देवता की पूजा किए यात्रा पर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरी पूजा
कभी भी किसी तीर्थयात्रा के दौरान अधूरी पूजा नहीं करनी चाहिए। अधूरी पूजा से हादसे का शिकार होने की संभावना अधिक रहती है। पूरी पूजा  करने के बाद ही यात्रा से लौटे।

वाहन की पूजा
यात्रा पर निकलने से पहले आप जिस गाड़ी से यात्रा करने जा रहे हैं इसकी पूजा जरूर करना चाहिए। घर से निकलने से पहले नीबू को गाड़ी की पहियों के नीचे रखकर ही उस गाड़ी से यात्रा करें। ऐसा करने से आपकी यात्रा मैं कोई रुकावट नहीं आएगी।

गलत चीजों का सेवन करने से बचें
तीर्थ यात्रा के दौरान मांस और मंदिरा का सेवन करने से बचें। इन वर्जित चीजों को सेवन करने दुर्घटना का शिकार होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है।

ना करें किसी भिखारी का अपमान 
भगवान के दर्शन करने के बाद भिखारियों का अपमान नहीं करना चाहिए। उन्हें दान और दक्षिणा जरूर देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि भगवान भिखारियों के रुप में अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए आते हैं।


सूतक का ध्यान जरूर रखें
तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले सूतक का ध्यान जरूर रखना चाहिए। परिवार में किसी बच्चे का जन्म अथवा किसी सदस्य की मृत्यु होने पर सूतक लग जाता है। ऐसे में अपनी यात्रा को टाल देना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed