फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   In these nakshatra children should not be named and one should taken care of these things

भूलकर भी न करें इस नक्षत्र में बच्चों का नामकरण, ध्यान रखें ये बातें

Tue, 21 Dec 2021 12:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 12:09 PM IST
सार

राशि के अनुसार निर्धारित किया नाम का पहला अक्षर बच्चे के अंदर के गुणों को प्रभावित करता है। हिंदू धर्म में बच्चों के नामकरण के संबंध में कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं नामकरण पर किन बातों का ध्यान देना चाहिए- 

विज्ञापन
In these nakshatra children should not be named and one should taken care of these things
भूलकर भी न करें इस नक्षत्र में बच्चों का नामकरण, ध्यान रखें ये बातें (prateekatmak tasveer) - फोटो : pixa

विस्तार

सनातन धर्म में सोलह संस्कार बताए गए हैं। इनमें से नामकरण संस्कार को बेहद महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। नाम का हम सभी के जीवन में बहुत महत्व है। एक नाम ही है जिसके जरिए आपके आसपास के लोग या पूरी दुनिया आपको जानती है। ज्योतिष शस्त्र के अनुसार बच्चे का नाम राशि के अनुसार रखा जाता है। धर्म शास्त्रों के आधार पर बच्चे का नामकरण करने से उसका प्रभाव बच्चे के जीवन, व्यवहार, स्वभाव और भाग्य पर पड़ता है। राशि के अनुसार निर्धारित किया नाम का पहला अक्षर बच्चे के अंदर के गुणों को प्रभावित करता है। हिंदू धर्म में बच्चों के नामकरण के संबंध में कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं नामकरण पर किन बातों का ध्यान देना चाहिए- 

विज्ञापन


इन तिथियों में न करें नामकरण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बच्चे के नाम रखते समय दिन यानि तिथि का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार किसी बच्चे के जन्म के 11वें ,12वें और 16वें दिन में नामकरण संस्कार किया जाता है। लेकिन भूलकर भी पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पर बच्चे का नामकरण संस्कार नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


इन नक्षत्रों में कर सकते हैं नामकरण 
ज्योतिष शस्त्र के अनुसार कोई भी शुभ कार्य शुभ नक्षत्रों को देख कर ही किया जाता है। ऐसे में नामकरण संस्कार करते समय शुभ नक्षत्र में ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नक्षत्रों में कुछ नक्षत्र शुभ कार्य करने के लिए अच्छे माने गए हैं तो कुछ अशुभ। अनुराधा, पुनर्वसु, माघ, उत्तरा, उत्तराषाढा, उत्तरभाद्र, शतभिषा, स्वाती, धनिष्ठा, श्रवण, रोहिणी, अश्विनी, मृगशिरा, रेवती, हस्त और पुष्य नक्षत्र को बच्चे के नामकरण के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। इसके अतिरतिक्त अन्य नक्षत्रों में नामकरण करना अशुभ माना गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थपूर्ण नाम रखें 
नाम का तब तक कोई महत्व नहीं होता हब तक उसका अर्थ न हो। इसलिए ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बच्चों का जब भी कोई नाम रखें उसका अर्थ अवश्य होना चाहिए। नाम का प्रभाव बच्चों के व्यक्तित्व पर नजर आता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि नाम वही रखें जिसके कोई मायने निकलते हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed