फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Horse in a dream meaning in hindi know Sapne Me Ghoda Dekhna

Horse in Dream: सपने में घोड़ा देखना क्या शुभ होता या फिर अशुभ ? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Wed, 12 Jun 2024 02:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Jun 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Horse in a dream meaning in hindi know Sapne Me Ghoda Dekhna
Sapne Me Ghoda Dekhna - फोटो : अमर उजाला

Sapne Me Ghoda Dekhna: आमतौर पर सोते समय हम सभी सपने देखते हैं। ये सपने अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के होते हैं। कई बार कुछ सपने डरावने, तो कई बेहद खूबसूरत होते हैं। रोजाना देखे जाने वाले ये सपने केवल सपने नहीं होते हैं बल्कि ये किसी शुभ अशुभ घटनाओं का संकेत होते है। इन सभी सपनों का जिक्र स्वप्न शास्त्र में किया गया है। वहीं कई बार सपने में घोड़ा देखा जाता है। लेकिन इस सपने का अर्थ न पता होने के कारण व्यक्ति इसके महत्व से अपरिचित रहता है।

विज्ञापन

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में घोड़ा देखना बेहद शुभ होता है। इसे धार्मिक दृष्टि से भी खास माना जाता है। घोड़ा वफादारी और शक्ति का प्रतीक होता है। इसे महाभारत के समय से जोड़ा जाता है। यह राजा और उसकी सेना का वफादार साथी होता है। सपने में इसको निम्नलिखित मुद्रा मे देखने से इसके अन्य अर्थ का पता चलता है। आइए जानते हैं कि सपने में घोड़े का दिखना किस चीज का संकेत होता है।

विज्ञापन

मिलते हैं ये संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में घोड़े की फोटो देखता है, तो यह बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति के सम्मान में वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर सपने में घुड़सवारी करते हुए घोड़े को देखा जाए, तो इसे कार्यों में सफलता प्राप्त का सकेंत माना जाता है। यही नहीं इसे व्यक्ति की तरक्की का इशारा भी माना जाता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दौड़ते हुए घोड़े को देखने का खास महत्व होता है। यह किसी यात्रा से जुड़ा होता है। दरअसल, सपने में पंखों वाले घोड़े को उड़ते हुए देखना भी बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि यह मांगलिक कार्य होने के योग से जुड़ा होता है। हालांकि सपने में बीमार या घायल हुए घोड़े को देखने पर सावधानी बरतने की आवश्यकता रहती है।

जब राह में ऐसे दिख जाए घोड़ा
शगुन शास्त्र के अनुसार यदि कहीं जाते हुए रास्ते में आपको घोड़ा दिखा जाए, तो यह शुभ होता है। इस दौरान यदि घोड़ा दांतों से बाएं भाग को खुजलाता हुआ दिख जाए, तो यह सफलता का संकेत होता है। मान्यता है कि घर से निकलते समय दौड़ता हुआ घोड़ा देखने पर हर कार्य में सफलता मिलती है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed