यह वर्ष आपके लिए मिला जुला रहेगा। वर्ष की शुरूआत में कठिनाईयों का सामना करना होगा लेकिन धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल होती प्रतीत होगी। प्रयास और धैर्य से सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
आर्थिक दृष्टि से वर्ष सुखद रहेगा। मकान एवं जमीन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। उच्चाधिकारियों से तालमेल बना रहेगा, उन्नति में सहायक होंगे। वर्ष के उत्तरार्द्घ में व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।
छात्रों को परिश्रम के अनुसार अनुकूल सफलता मिलेगी। रेलवे, इंजीनियरिंग, खनन, शिक्षण ,पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।