ज्योतषशास्त्र में सुख वैभव और लड़कियों का कारक ग्रह शुक को कहा गया है। 28 अप्रैल को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में पहुंच रहा है।
ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि शुक्र का मीन राशि में आना शुभ फलदायी होता है। लेकिन शनि और राहु से षडाष्टक योग बनने के कारण शुक्र के शुभ फलों में कुछ कमी रहेगी। इसके बावजूद भी शुक्र महिलाओं के लिए शुभ फलदायी रहेगा।
पढ़ें,साप्ताहिक राशिफल : 28 अप्रैल से 4 मई तक का राशिफलअगले एक महीने राजनीतिक क्षेत्र एवं कला जगत से जुड़ी महिलाओं के प्रभाव में वृद्घि होगी। समाज में महिलाओं का महत्व बढ़ेगा। महिलाओं के अलावा कला जगत एवं फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए भी अगला एक महीना लाभप्रद रहेगा।
पढ़ें,मरकर जिंदा होने वाले लोगों में यह तीन बदलाव आ जाते हैं
फिल्म एवं कला जगत में भारत कोई उपलब्धि हासिल कर सकता है। मीन राशि वालों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। तुला एवं वृष राशि वालों के लिए भी अगला एक महीना सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा।