रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दिन की यात्रा पर 11 दिसंबर को भारत आए। इस यात्रा से भारत और रुस के संबंधों पर राजनयिक तौर पर यह कयास लगाया जा रहा है इससे दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होंगे।
लेकिन क्या वास्तव में पुतिन का भारत आगमन दोनों देशों के संबंधों में बेहतरी की उम्मीद लेकर आया है। इस विषय में ज्योतिषशास्त्री सचिन मलहोत्रा का कहना है कि रूस के राष्टपति व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को 14:21 बजे रुस के सेंट-पीटर्सबर्ग शहर में हुआ था।
इनका जन्म लग्न वृश्चिक हैं और संयोग की बात यह है कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म लग्न भी वृश्चिक ही हैं। व्लादिमीर पुतिन की जन्म राशि वृष हैं जो की मोदी की जन्म राशि वृश्चिक से सप्तम भाव यानी साझेदारी स्थान का स्वामी है। इस संयोग का मतलब है कि दोनों देशो के राष्ट्र-अध्यक्ष में अच्छा तालमेल भारत रुस की मैत्री संबंध को नया मोड़ दे सकता है।
पिछले कुछ वर्षो में भारत के फ्रांस और अमेरिका से किये गए हथियार सौदों ने रुस को विचलित कर दिया था। लेकिन दोनों देशों के बेहतर संबंध से रुस राहत महसूस करेगा।
मार्च-अप्रैल 2015 में पड़ने वाला ग्रहण रुस के लग्न और अष्टमेश मंगल को प्रभावित करेगा, इसके बाद रुस यूक्रेन पर फिर से सैन्य कार्यवाही कर सकता हैं। उस समय भारत को अंतर्राष्टीय राजनीति में दुविधा से गुजरना होगा कि वह यूक्रेन के मसले पर रुस के साथ खड़ा हो या अमेरिका और उसके साथी देशो के?
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।