बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साल 2015 में बढ़ेगी पीएम मोदी की परेशानी, क्यों?

वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र और चार राज्यों के चुनावो में जैसा शानदार प्रदर्शन किया उसकी कल्पना अधिकतर राजनैतिक पंडित भी नहीं कर सके थे! लोकसभा में प्रचंड बहुमत में आने के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में जीत तथा जम्मू और कश्मीर में दूसरे नंबर की पार्टी बन कर भाजपा अपने स्वर्णिम दौर में पहुंच चुकी है।

कांग्रेस, सपा और वामदलों के हाशिए पर चले जाने से भाजपा इनका एकमात्र और मजबूत राजनीतिक विकल्प बनने का विश्वास लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही स्वच्छ भारत मिशन तथा जन-धन योजना जनता में लोकप्रिय हो चुकी हैं।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न देशों से की गई व्यापार और निवेश की संधियां भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ा रही हैं। कच्चे तेल के अंतराष्ट्रीय दामों में हुई भारी कमी थोक महंगाई की दर को पिछले 3 वर्षो के न्यूनतम स्तर पर ले आई हैं। उद्योग जगत का खोया विश्वास भी लौटने लगा हैं। किन्तु इतने अच्छे आगाज के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चिंता के कारण कुछ कम नहीं हैं।
विज्ञापन

Recommended

केतु का गोचर इन तीन राशि वालों की परेशानियां करेगा दूर, नौकरी, गाड़ी और घर खरीदने के सपने होंगे पूरे

15 Oct 2026
15 Oct 2026
15 Oct 2026
15 Oct 2026
15 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
15 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed