मेष राशि
भविष्य के बारे में ज्यादा सोचना बेकार है, इससे आप अपने वर्तमान प्रेम संबंधों को भी प्रगाढ़ नहीं बना पाएंगे। वर्तमान परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए तथा प्रेम संबंधो को किस प्रकार सुचारु रुप से आगे बढ़ाया जाए, इन सब बातों का ख्याल ज्यादा रखें। कल की चिन्ता छोड़ दें अन्यथा आप अपने प्रेम संबंधों का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे।
वृष राशि
प्रेमी के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य में आप व्यस्त रह सकते हैं। दोनों के ही व्यस्त रहने से दिन भर में शायद ही बातचीत हो पाए, लेकिन दोनों में से कोई एक्-दूसरे से शिकायत नहीं करेगा क्योंकि आप वजह बखूबी जानते हैं। रात्रि में विश्राम के समय चैटिंग के द्वारा कुछ बात हो सकती है। कुल मिलाकर दिन सामान्य रहेगा। किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं।
मिथुन राशि
आज आप किसी भी रुप में प्रेमी की कुछ सहायता कर सकते हैं, जिससे प्रेमी की मानसिक परेशानी कुछ हद तक कम होगी। विवाहित व्यक्तियों के यदि प्रेम संबंध भी बने हुए हैं तब उनके लिए दिन निराशाजनक हो सकता है और शायद वह स्वयं भी आज दोहरी जिन्दगी से कुछ परेशान से नजर आ सकते हैं।