मेष राशि वैसे तो संबंध सामान्य से कहे जा सकते हैं लेकिन आधे दिन के बाद कसैलापन देखा जा सकता है। प्रेमी का मूड आपके द्वारा बिगाड़ा जा सकता है। कई बार अपने जिद्दीपन के सामने किसी की भी सुनते नहीं हैं। यहाँ तक की कई बार प्रेमी की बात को भी कोई खास तवज्जो नहीं देते हैं। यदि प्रेम संबंध कड़वे होते दिख रहे हों तब आप लाल चीजों का दान अज करें इससे संबंध सुधरेगें। वृष राशि प्यार तो आप करते हैं लेकिन जताते नहीं है और आपकी यह बात प्रेमी जानते हुए भी चाहता है कि आप उसकी तारीफ में दो शब्द कहें। प्रेम को ना जताने के कारण आज आपका प्रेमी शंकाओं से घिर सकता है कि आप उसे चाहते भी हैं या नहीं। अगर आपको लगे कि आज प्रेम संबंधों को किसी की नजर लग रही है तब आप सफेद चीजें जरुरतमंद व्यक्ति को दे सकते हैं। मिथुन राशि आज आप मन की अभिलाषा और तन की आवश्यकता पूर्ति के विषय में गंभीर हो सकते हैं। मन और तन दोनों ही जरुरतों को पूरा करने के लिए आप प्रेमी की ईच्छा भी जानने का प्रयास करेगें कि वह क्या चाहता है क्योंकि प्रेमी की ईच्छा के विरुद्ध आप कभी कुछ करना नहीं चाहेगें। यही आपके सफल प्रेम का आधार भी है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।