मेष राशि
आपका मन आज भटकता सा रह सकता है। आप अपने प्रेमी जीवन को लेकर किसी निष्कर्ष
पर पहुंचना चाहेगें लेकिन कोई राह आपको ठीक से नजर नहीं आएगी। आपको एक ही दिशा में
देखने की बजाय सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए दूरदृष्टि रखनी चाहिए। प्रेम में आप
दोनों शामिल हैं इसलिए आपको प्रेमी से भी विचार विमर्श करना चाहिए।
वृष राशि
अभी तक आपका प्रेम संबंध सरलता से चला आ रहा था लेकिन आज आप अपने प्रेमी की
छोटी सी बात को एक बडा मुद्दा बना सकते हैं। आपको अगर कोई परेशानी हैं तब प्रेमी को
सीधे स्पष्ट शब्दों में कहें। यदि आप प्रेम संबंधों में अब परेशानी का अनुभव करते
हैं तब आप दोनों को कुछ समय के लिए ब्रेक ले लेना चाहिए।
मिथुन राशि
आप दोनों एक-दूसरे से मिलने को अति उत्साहित रह सकते हैं और अपने दिल को सुकून
देने के लिए आप कहीं बाहर जाने का प्लान भी बना सकते हैं लेकिन जब पैसे खर्च की बात
आएगी तब आप दोनों ही मायूस हो सकते हैं क्योंकि जितना आसान आप समझ रहे थे बाहर जाना
उतना आसान यह नहीं होगा। आप दोनों विन्डो शापिंग कर सकते हैं इससे दोनों को
एक-दूसरे का अहसास तो रहेगा।