मेष राशि दिन आपके पक्ष में नजर आता है और इन्ही सकारात्मक पलों का लाभ उठाते हुए आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे।दोनों की नजदीकियाँ कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि अगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं,जो भी करने ज रहे हों उस पर भली भाँति विचार भी करें। वृष राशि कुछ बातों को लेकर प्रेमी आपकी आलोचना कर सकता है जिसे आप शायद ही हजम कर पाएं। अगर अपनी अच्छाईयाँ सुनकर आप खुशहोते हैं तब अपनी कमियों पर भी आपको गौर अवश्य ही फरमाना चाहिए। आज आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता हैजिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। मिथुन राशि प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल सिद्ध होने के आसार नजर आते हैं और दिन भर अकारण तनाव सा महसूस कर सकते हैं। बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपके शैया सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है। बस प्रेमी की याद में रात का चैन भी आप खोया हुआ सा महसूस करेगें। कुल मिलाकर प्रेम संबंध बहुत बढ़िया नहीं कहे जा सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।