तुला राशि आपकी खासियत है कि आप जब अपनी भावनाओं को छिपाने की सोच लेते हैं तब कोई भी आपको भांप नहीं पाता है। यहां तक की आपका मन बहुत बार प्रेमी से भी कुछ समय के लिए अलग रहने की सोचता है। तब आप एकदम अलग, दूर और कटे से रहते हैं। यह आपकी कमी भी कही जा सकती है जिसे आपको सुधारना चाहिए। वृश्चिक राशि आप दोनों प्रेमियों के मध्य किसी बात को लेकर दरार आने की संभावना आज बन रही है। आप दोनों गलतफ़हमी का शिकार हो उससे बेहतर है कि आप बैठकर बातचीत करें और जो मुद्दे हैं उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। संबंधों में दरार से आप दोनों ही बराबर दुखी रहेगें इसलिए अच्छा यही है दोनों के मध्य तालमेल जमा लें।
धनु राशि यदि आपके मध्य कोई बहस हुई है तो इसका अर्थ यह नहीं कि आपका प्रेम खत्म या आपकी पूरी दुनिया ही उजड गई हो। प्रेम संबंधों में मतभेद होना कोई बडी बात नहीं है लेकिन उनका मुद्दा बना देना बडी बात है। समस्याओं को बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है। बातचीत नहीं करेगे तब बात बिगड़ती ही जाती है। इसलिए आप यदि पहल कर लेते हैं तब अहं आडे नहीं आना चाहिए।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।