मेष राशि
आपके लिए दिन मिला-
जुला सा ही कहा जा सकता है। प्रेमी को लेकर कुछ संशय मन में समा सकता है और यह संशय
आपकी माताजी अथवा कोई अन्य महिला पैदा कर सकती है। आप किसी की सुनी बातों पर
विश्वास करने की बजाय खुद अपने विवेक से काम लें।
वृष राशि
अभी नया-नया इश्क शुरु हुआ है त्ब मन में
बहुत से सवाल प्रेमी को जानने के लिए उठ सकते है। आप प्रेमी को लेकर काफ़ी उत्साहित
नजर आते हैं। एक बात आपके लिए समझना यह जरुरी है कि प्रेम संबध सुचारु चलते रहें
इसके लिए व्यवहार में थोडा लचीलापन होना जरुरी है।
मिथुन राशि
जिन व्यक्तियों का प्रेम संबंध अभी हाल
फिलहाल में आरंभ हुआ है उन्हें थोड़ा सचेत रहना चाहिए क्योकि आज उनके संबंधों में
दरार आ सकती है और इस दरार का कारण आपके मित्र अथवा कोई वरिष्ठ व्यक्ति भी हो सकता
है। आप इनका मान सम्मान करते हैं लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि आप बेबुनियाद बातों को
भी महत्व दें।