मेष राशि यदि आप प्रेम संबंधो को अब बोझ समझने लगे हैं उन्हें संभालने में सक्षम नही है तब बेहतर यही है कि आपको अपना अलग रास्ता पकड लेना चाहिये। एक-दूसरे को ढोने की बजाय आप दोनों अपना रास्ता नापें। आपके जीवन का जो अध्याय चल रहा है उसे खतम करें और अन्य कोई पन्ना जीवन का पलटें।
वृष राशि जो हालात अभी बने हुए हैं या जो परिस्थितियां आपने खुद बनाई हुई हैं वो वैसी नहीं है जैसा कि आप देखना चाह रहे हैं। आपकी अपनी एक अलग सोच है और आप उसी को हकीकत क्यूं समझ रहे हैं! अपनी सोच में थोडा परिवर्तन लाएं और प्रेमी का पक्ष भी जानने का प्रयास करें।
मिथुन राशि पीछे मुडकर देखने से आपको केवल अपनी गलती का अहसास भर हो सकता है लेकिन बीते समय को आप कभी लौटा नहीं सकते हैं। आप पिछले समय को भूलकर आज को देखें कि आज क्या स्थिति है और आपके प्रेम संबंध कैसे है और आप भविष्य में अपने संबंधों से क्या चाहते हैं?
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।