मेष राशि:
आज आप अपने साथी के साथ बैठकर दोनों के संबंध के शुरुआती दौर को याद करेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो प्रेम की वह पहली शुरुआत थी। याद रखें लंबे समय तक चलने वाला प्रेम प्रसंग जीवन में ठहराव व खुशी लेकर आता है।
वृष राशि:
आशा है कि आप किसी के प्यार में डूब कर अपना दिल उसे दे दें। आप अपनी भावनाओं को साथी के समक्ष अभिव्यक्त करें तो आप पायेंगे कि सामने वाले का भी वही हाल है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से ना हिचकिचायें।
मिथुन राशि:
आज आप थोड़ा निराश और उदास अनुभव करेंगे, क्योंकि आपने जिसे दिल दिया, उसने उसका अनुकूल उत्तर नहीं दिया। आपको उसने मना नहीं किया पर जिस गर्मजोशी, उमंग और जल्दबाजी की आप को उससे आस थी, वह नहीं मिली। धीरज रखें और अपने जज्बातों पर लगाम लगाएं। सफलता मिलेगी।