बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 8 फरवरी, भाग्य मेहरबान रहेगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

जिन लोगों का जन्मदिन 8 फरवरी को है उनके लिए साल 2013 कई क्षेत्रों में उन्नति लेकर आया है। इस वर्ष भाग्य मेहरबान रहेगा। जिन योजनाओं के पूरा करने के लिए कई वर्षों से प्रयास कर रहे हैं संभव है कि इस वर्ष आपकी वह योजना पूरी हो जाएगी। भूमि एवं भवन का सपना साकार होगा। इस वर्ष वाहन सुख के भी योग बने हुए हैं।

इस वर्ष मित्रों एवं निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा सलाह है कि रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान दें और व्यवहार में नम्रता लाएं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विवाह के योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है। संतान के इच्छुक व्यक्तियों को इस संदर्भ में अच्छी खबर मिल सकती है।

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कई बार मतभेद हो सकते हैं। आपसी तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, संचित धन में वृद्घि होगी। व्यवसायियों के लिए वर्ष विशेष लाभप्रद रहेगा। छात्रों के लिए साल 2013 कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। पशुचिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, बैंक, बीमा, केमिस्ट एवं तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: धनु, कुंभ और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, जानें सभी राशियों का हाल

11 Oct 2026
11 Oct 2026
11 Oct 2026
10 Oct 2026
10 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09 Oct 2026
11 Oct 2026
09 Oct 2026
08 Oct 2026
11 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed