सितंबर महीना शुरू हो गया है और इस नए महीने से आपको कई सारी उम्मीदें होंगी लेकिन सितम्बर महीने के पहले हफ्ते में ही दो ग्रहों की स्थिति बदल रही है। ये दो ग्रह में शुक्र और मंगल।
ऐसे में क्या आपकी उम्मीदें पूरी हो पाएंगी। कहीं आपके बनते काम तो नहीं बिगड़ जाएंगे या बिगते कामों में अचानक से सफलता मिल जाएगी। कैसा रहेगा यह महीना और कैसी रहेगा इन ग्रहों की बदली हुई चाल का प्रभाव देश, दुनिया और आपके लिए।
ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि 1 सितंबर को कर्क राशि में चल रहा शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। सिंह राशि शुक्र की शत्रु राशि है। इसके बाद 25 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर यह कन्या राशि में पहुंचेगा जो शुक्र की नीच राशि है। ऐसे में शुक्र का गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता।
शुक्र स्त्री और कला विषयों का कारक ग्रह है। शुक्र के प्रतिकूल स्थिति में होने से मनोरंजन जगत के लिए यह महीना अनुकूल नहीं रहेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। प्रयास में निराशा भी हाथ लग सकती है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।