मेष राशि आपका कोई करीबी मित्र अथवा आपके सगे संबंधी प्रेमी के प्रति आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको किसी की बात में ना आएं क्योंकि दूसरों की बातों का असर आप पर शीघ्र हो जाता है। आप सुनें सबकी लेकिन करें वही जो आपकी नजर में सही है।
वृष राशि बिगडते प्रेम संबंधों में आज कुछ सुधार की गुंजाइश तो नजर आती है, लेकिन इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी जिद को छोडकर यदि बातचीत की पहल करें तब भी मामला आगे बिगडने से रुक सकता है। किसी तीसरे के समझाने से कभी बात उलझी नहीं है जब आप दोनों को साथ रहना है तब तीसरा क्यूं बीच बचाव करें।
मिथुन राशि धीमी गति से चले आ रहे प्रेम संबंध आज कुछ रफ़्तार पकड सकते हैं और प्रेमी को लेकर आपके विवाह की चर्चा भी घर में चल सकती है। जो व्यक्ति अपने नए संबंधों की शुरुआत करना चाहते हैं वह कर सकते हैं और मन की बात को समक्ष भी रख सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।