मेष राशि आप जान-बूझकर खुद को परेशानियों में क्यूं डाल रहे हैं। जब एक आसान राह आपके सामने हैं और वह मंजिल तक आपको पहुंचा भी रही है तब आप टेढे रास्तों से क्यूं जाना चाहते हैं। आपके प्रेमी को आपकी यही अटपटी बातें परेशान कर देती हैं। आपको यदि किसी की सलाह की आवश्यकता है तो आप बेझिझक लें।
वृष राशि अपने प्रेम संबंधों को लेकर आपको आज सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके खिलाफ़ प्रेमी के कान भरे जा सकते हैं जिससे प्रेमी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप उसे विश्वास दिलाने का प्रयास करें और बात की तह तक पहुंचे कि असलियत क्या है?
मिथुन राशि आप आज अपने को अत्यधिक स्वतंत्र महसूस करेगें और अपनी ही कल्पनाओं की दुनिया में डूबे रहना चाहेगें। प्रेमी को लेकर भविष्य की योजनाओं में खोये रहना आपको अच्छा लगता है। बात चाहे कहीं तक भी ना पहुचे लेकिन साथी के ख्याल मात्र से आपको होंठो पर मुस्कुराहट तैर जाती है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।