{"_id":"6368d24fe6009e69424f4bf2","slug":"chandra-grahan-me-janme-bacche-ka-bhavishya-what-happens-when-baby-is-born-during-a-lunar-eclipse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दिन अगर हुआ है बच्चे का जन्म, तो जानें कैसा होगा उसका भविष्य","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दिन अगर हुआ है बच्चे का जन्म, तो जानें कैसा होगा उसका भविष्य
Tue, 08 Nov 2022 12:18 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:18 AM IST
सार
Born During Lunar Eclipse Astrology:यदि किसी बच्चे का जन्म चंद्र ग्रहण वाले दिन हुआ है तो इसके स्वभाव में कई सारी बातें परिलक्षित होंगी जो उसके भविष्य का भी निर्धारण करेंगी। जिस तरह हर महीने में जन्में बच्चों का स्वभाव या व्यक्तित्व अलग होता है वैसा ही ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव और भविष्य आम बच्चों से अलग होता है।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण में जन्में बच्चे का भविष्य
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Chandra Grahan 2022: आज साल का अंतिम चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक सहित कई देशों में देखा जा सकेगा। सूतक सुबह से लग जाएगा। इस दौरान धार्मिक अथवा शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। कई राशि के जातकों पर इसके प्रभाव की संभावना है। यदि किसी बच्चे का जन्म चंद्र ग्रहण वाले दिन हुआ है तो इसके स्वभाव में कई सारी बातें परिलक्षित होंगी जो उसके भविष्य का भी निर्धारण करेंगी। जिस तरह हर महीने में जन्में बच्चों का स्वभाव या व्यक्तित्व अलग होता है वैसा ही ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव और भविष्य आम बच्चों से अलग होता है। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान जन्में बच्चों के गुण और उनके भविष्य के बारे में।
विज्ञापन
Chandra grahan: चंद्र ग्रहण के दिन मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने, इन राशियों पर पड़ेगा अधिक असर
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण के दौरान जन्मे बच्चों में होती है नेतृत्व क्षमता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो बच्चे ग्रहण के दौरान जन्म लेते हैं उनके अंदर नेतृत्व क्षमता अधिक होती हो। ऐसे बच्चे न सिर कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं बल्कि हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं। ग्रहण के दौरान जन्में बच्चे कभी भी हार नहीं मानते और स्वयं को एक विजेता के रूप में प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण के दौरान जन्में बच्चे होते हैं रचनात्मक
चंद्र ग्रहण के दौरान जिन बच्चों का जन्म होता है उनकी रचनात्मक शैली भी बहुत तेज होती है। वह किसी भी स्थान पर अपने कार्यों को सफलता पूर्वक करते हैं और उनकी रचनात्मकता हमेशा उनके व्यक्तित्व में झलकती है।
चंद्र ग्रहण के दौरान जन्म लेने पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है
चंद्र ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों को भविष्य में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों के लिए गंडमूल पूजा करने की सलाह दी जाती है। इनका जीवन कभी-कभी संघर्ष भरा भी हो सकता है। लेकिन किसी भी समस्या से ये अपने मनोबल के जरिये बाहर निकल सकते हैं।