फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   chandra grahan lunar eclipse 2021 know all detail for chandra grahan date time in india

Chandra Grahan 2021: आज कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, जानिए देश में कहां और किस समय दिखाई देगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण

Fri, 19 Nov 2021 12:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 19 Nov 2021 12:14 AM IST
सार

Chandra Grahan 2021: भारत में चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में ही देखा जा सकेगा। खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में। इसके अलावा अगर दुनिया की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
 

विज्ञापन
chandra grahan lunar eclipse 2021 know all detail for chandra grahan date time in india
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandra Grahan November 2021 Date and Time in India: आज कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र त्योहार है और आज ही सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण भी है।  यह चंद्र ग्रहण साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा इसके बाद 04 दिसंबर को साल आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण  जिसे भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण का नाम दिया जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि इतना लंबा चंद्रग्रहण 580 साल के बाद दोबारा से दिखाई देगा। इतने लंबे समय तक चलने वाला यह चंद्रग्रहण इससे पहले 18 फरवरी 1440 को पड़ा था। आइए जानते हैं 19 नवंबर 2021 को लगने वाले चंद्रग्रहण की हर एक जानकारी...    
विज्ञापन

                                                                 
चंद्रग्रहण का समय 
यह चंद्रग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह इसका पहला स्पर्शकाल होगा।  ग्रहण की समाप्ति शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट की होगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्रग्रहण
ज्योतिष गणना के अनुसार साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा       

चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
भारत में यह चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में ही देखा जा सकेगा। खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में। इसके अलावा अगर दुनिया की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।


भारत में यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा
साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यानी आप इसे देख नहीं सकेगे। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद पर एक मटमैले रंग की परस सी चढ़ी हुई दिखाई देगी। इस ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण 08 दिसंबर 2022 को देखने को मिलेगा। 

इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा
भारत में यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है इसी कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य न होने कारण किसी भी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed