फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2024 The first lunar eclipse on Holi will be good for these zodiac signs

Chandra Grahan 2024: होली पर लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Sat, 10 Feb 2024 12:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 10 Feb 2024 12:21 AM IST
सार

Chandra Grahan 2024: इस साल होली वाले दिन यानी 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 23 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर होगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 The first lunar eclipse on Holi will be good for these zodiac signs
Chandra Grahan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandra Grahan 2024: इस साल होली वाले दिन यानी 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 23 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन शास्त्रों में कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर जरूर होता है। कुछ राशियों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव तो कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में चलिए हम आपको उन भाग्याशाली राशियों के राशियों के बारे में बताते हैं, जिनके लिए होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण शुभ फलदाई होगा...  

विज्ञापन


मेष राशि 
मेष राशि वाले लोगों के लिए इस साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी और आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस समय आपको सभी काम में सफलता मिलने की उच्च संभावना बनती हुई दिख रही है। साथ ही आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते बनाए रखने में कामयाब रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


कर्क राशि
होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। यदि आप लंबे समय से कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने की सोच रहे थे तो इस समय खरीद सकते हैं। चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप धन की वचत करने में भी सफल रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed